OnePlus 11R की नए कलर के साथ भारत में जल्द होने जा रही एंट्री, जानें कीमत
OnePlus 11R Red variant: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस (Oneplus) जल्द ही भारत में अपने हैंडसेट Oneplus 11R के एक स्पेशल एडीशन को एक नए कलर ऑप्शन के साथ रिलॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने फोन को नए कलर के साथ टीज करना भी शुरू कर दिया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया था । तो आइए आपको आगे इस नए कलर की कीमत स्पेक्स से लेकर इसकी उपलब्धता के बारें में आगे डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus 11R नया कलर ऑप्शन
वनप्लस 11आर को अब कंपनी रेड वेगन लेदर कलर ऑप्शन के साथ ला रही है। इससे पहले वनप्लस 11आर को भारतीय बाजारों में दो कलर ऑप्शन के साथ लाया गया था। जिसमें गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक शामिल हैं। सिल्वर कलर चमकदार ग्लास बैक फिनिश के साथ आता है, वहीं ब्लैक कलर में सॉफ्ट-टच, मैट ग्लास का इस्तेमाल कंपनी किया है।

OnePlus 11R भारत में कीमत
OnePlus 11R के नए कलर की बिक्री अमेजन सेल और वनप्लस की ऑफिशियल साइट से की जाएगी। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होगा, वहीं इसके 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ग्राहक को 44,999 रुपये खर्च करने होंगे।
OnePlus 11R स्पेक्स
वनप्लस 11R में ग्राहकों को 6.74 इंच फ्लूड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K (2772 × 1240 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसकी स्क्रीन कर्व्ड है, जो HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आती है। अपने इस डिवाइस में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 730 GPU को शामिल किया है। इसके साथ ही फोन में 16GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS 13 मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








