Home
Mobile

OnePlus 12 सुपर ब्राइट 2K डिस्प्ले, सबसे फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, पहले ही जान लें सभी डिटेल्स

OnePlus 12 Launch Date: OnePlus 12 Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oneplus अपने पहले फोल्डेबल फोन Oneplus Open के बाद अब अगले फ्लैगशिप फोन वनप्लस 12 को लाने की तैयारियों में जुटी है। अपने इस आगामी फोन को कंपनी 2K रेजॉलूशन के साथ नई BOE डिस्प्ले के से लैस कर सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक हो सकता है। इसके साथ ही वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 12 के कुछ खास स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

आपको बता दें, मंगलवार (24 अक्टूबर 2023) को एक इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने आगामी फ्लैगशिप के लिए नई BOE X1 2K OLED display टेक्नोलॉजी की घोषणा की है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, वनप्लस 12 को 2K रेजॉलूशन के साथ नई BOE डिस्प्ले दी जा रही है। कंपनी की मानें तो वनप्लस 12 में इस फीचर के शामिल होने से यूजर्स को 90 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस हैंडसेट में 13 प्रतिशत कम बैटरी की खपत होगी। वहीं नेक्स्ट-जेनरेशन LTPO टेक्नोलॉजी के साथ फोन में मिलने वाली स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक होगी।

वहीं प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट शामिल किया जाएगा। आगामी फ्लैगशिप फोन वनप्लस 12 में मिलने वाले नए कर्व्ड BOE X1 OLED पैनल को DisplayMate से A+ रेटिंग प्राप्त हुआ है। जैसा कि, आपको पहले ही बता चुके हैं, कि, इस आगामी वनप्लस 12 स्मार्टफोन को लेकर लॉन्च से पहले ही कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिनके अनुसार OnePlus 12 को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किए जानें की उम्मीद है। जिसमें OnePlus Open वाला कैमरा सेटअप ही दिया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस हैंडसेट को 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस से लैस किया जाएगा। इसके पेरिस्कोप लेंस को 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 12 सुपर ब्राइट 2K डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वनप्लस 12 के आने से पहले ही इसके चार्जिंग सपोर्ट का खुलासा किया है। जिनके अनुसार वनप्लस 12 को 50W वायरलेस चार्जिंग स्पीड के साथ लाया जा सकता है। वनप्लस के इस आगामी फोन में 150W तक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की दमदार बैटरी शामिल की जा सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से ऑफिशियली तौर पर वनप्लस 12 5जी के चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 smartphone will be launched with a new BOE display with 2K resolution. Whose refresh rate will be up to 120 Hz. The OnePlus 12 smartphone is expected to be made available with Snapdragon 8 Gen 3 processor. Along with this, it can be provided with a 5,000mAh battery with charging support up to 150W.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X