OnePlus 12 और OnePlus 12R भारत में इस दिन देने जा रहे दस्तक, इतनी होगी कीमत, जानिए यहां
Oneplus Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को अगले महीने यानि कि जनवरी में इंटरनेशनल लॉन्च करने जा रहा है। जिसे अभी हाल ही में चीनी बाजार में पेश किया गया है। अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट को ब्रांड क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 और Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट के साथ लाने जा रहा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही कंपनी अपने एक और स्मार्टफोन OnePlus 12R को भी लॉन्च करेगी, जो OnePlus 11R की जगह लेगा। तो आइए आपको आगे इन फोन्स की लॉन्च डेट से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने वनप्लस 12 और वनप्लस 12R दोनों ही अपकमिंग फोन्स की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। जिनके अनुसार इन दोनों फोन्स को नए साल पर 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। जो भारतीय बाजार समेत दूसरे अन्य देशों में लॉन्च होंगे।
oneplus 12 जिसे हाल ही में कंपनी ने चीनी बाजार में पेश किया है। इसमें 6.82 इंच की 2K OLED पैनल दिया गया है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SOC से लैस है। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 12 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। जिसमें 5,400 mAh की बैटरी दी गई है, जो 100 W SuperVOOC चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वहीं बात अगर वनप्लस 12आर की करें तो इसे कंपनी अपने पुराने मॉडल Oneplus 11R के मुकाबले में कई बड़े अपडेट के साथ पेश कर सकती है।
OnePlus 12 और OnePlus 12R की भारत में कीमत
इन दोनों फोन्स के कीमत की बात करें तो चीन में कंपनी ने वनप्लस 12 को 50,600 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, भारत में इसकी कीमत 60,000 से लेकर 65,000 के बीच तय की जा सकती है। हालांकि, कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं है। वहीं वनप्लस 12R की कीमत 45,000 रुपये से शुरु होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








