OnePlus 12 के लॉन्च से ठीक पहले बैटरी , स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल
OnePlus 12 : स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप फोन वनप्लस 12 को कल यानि कि, 5 दिसंबर को चीनी बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार कई डिटेल्स सामने आ रहे हैं। ब्रांड ने भी लॉन्च से पहले अपने स्मार्टफोन के डिजाइन और खास स्पेसिफिकेशंस पर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी के प्रेसिडेंट Li Jie ने इस फोन की नई इमेज शेयर की है, जिससे फोन के डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। वहीं Weibo पर इस अपकमिंग फोन के लाइव शॉट्स शेयर किए गए हैं। जिससे इसके स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। तो चलिए आगे वनप्लस 12 स्मार्टफोन के अब तक सामने आए सभी डिटेल्स के बारे में आपको बताते हैं।

OnePlus 12 स्टोरेज ऑप्शन
Weibo पर OnePlus 12 के फोटो देखे गए हैं। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, ये फोन 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज , 16GB रैम + 1TB स्टोरेज और 24GB रैम + 1TB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। वहीं कंपनी पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, इस आगामी फ्लैगशिप फोन को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है।
OnePlus 12 स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस के इस फोन में 6.82 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा। यह फोन 24GB रैम और 1TB स्टोरेज से लैस हो सकती है। जिसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 64 मेगापिक्सल की तीसरा कैमरा शामिल होगा। इसके साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 14 पर रन करेगा।
OnePlus 12 बैटरी डिटेल
इतना ही नहीं वनप्लस ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि, वनप्लस 12 में 5400mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी की मानें तो इसकी बैटरी 1.79 दिन तक चलेगी। वनप्लस के अनुसार इसमें शामल की गई बैटरी चार साल तक रेगुलर साइकल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसे 100W सुपर वॉक वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, मात्र 25 मिनट में यह फोन फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं इस फोन को 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी जाएगी। जिससे इस फोन को 55 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








