OnePlus 12 फोन का कैमरा स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक, जानें कैमरे में क्या कुछ होगा खास
OnePlus 12 Leaked: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपना नया हैंडसेट वनप्लस 12 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। इस मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन की एंट्री दिसंबर में चीनी बाजार में सबसे पहले होगी। इसके लॉन्च से पहले ही इसे लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फिलहाल जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने वनप्लस के इस अपकमिंग फोन के रियर कैमरा फीचर्स की जानकारी शेयर की है। जिनके अनुसार यह फोन OIS के साथ 50MP Sony IMX966 प्राइमरी रियर कैमरा के साथ दस्तक देगा। आईए आपको इस अपकमिंग फोन के डिटेल्स आगे बताते हैं।
OnePlus 12 कैमरा स्पेक्स
टिप्स्टर की मानें तो कंपनी अपने इस आगामी फोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX966 प्राइमरी रियर कैमरा दे सकती है। इसमें 1/1.4 इंच कैमरा सेंसर होगा जो 23mm फोकल लेंथ और अपर्चर एफ/1.7 के साथ आएगा। इसके अलावा रियर पर अपर्चर एफ/2.2 और 14mm फोकल लेंथ के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल होगा। जिसे IMX581 ultra-wide लेंस के साथ कंपनी पेश कर सकती है। साथ ही साथ OIS सपोर्ट के साथ OmniVision OV64B 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा भी जाएगा , जो 1/2 इंच टेलिफोट लेंस 70mm फोकल लेंथ और अपर्चर एफ/2.5 के साथ आएगा।

आपको बता दें, इससे पहले इस फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ पेश किया जाएगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में Hasselblad कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन के शामिल किए जानें की उम्मीद है।
OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 12 को 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के शामिल किए जाने की उम्मीद है। जिसे 24GB तक रैम और 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज फीचर्स से लैस किया जा सकता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड OxygenOS 14 के साथ दस्तक दे सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,400mAh की बैटरी दे सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। ग्लोबल मार्केट में इसे जनवरी 2024 तक लाए जानें की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








