OnePlus 12 के लॉन्च से पहले कलर वेरियंट कंफर्म! इन तगड़े फीचर्स से होगा लैस, यहां जानें सबकुछ
OnePlus 12 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस जल्द ही अपने नए सीरीज वनप्लस 12 (OnePlus 12 ) को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस सीरीज को पेश किए जाने में बस कुछ और हफ्ते बचे हैं। हालांकि अपने खास फीचर्स और तगड़े कैमरा को लेकर यह सीरीज लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच इस अपकमिंग सीरीज को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसमें वनप्लस 12 को किन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसका खुलासा हुआ है। वहीं एक अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि, इस फोन को वुडन फिनिश वेरिएंट में भी लाया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इस फोन के सभी कलर वेरियंट, खासियत और कीमत से रूबरू करवाते हैं।
OnePlus 12 कलर ऑप्शन
वनप्लस ने अपने इस फोन को लॉन्च करने से पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, वनप्लस 12 को रॉक ब्लैक , व्हाइट और एवर ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
मिल सकता है वुडन फिनिश वेरिएंट
दरअसल टिपस्टर DigitalChatStation ने Weibo पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वनप्लस Logo के साथ लकड़ी के बनावट वाला बैक पैनल दिख रहा है। इसके साथ टिपस्टर ने लिखा है कि, 'वनप्लस 12 में इस बार क्लासिक वुड ग्रेन शेल है। नए लीक के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि, इसमें एक लकड़ी की बनावट वाला बैक पैनल भी मिल सकता है।

OnePlus 12 संभावित स्पेक्स
OnePlus 12 में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले मिलेगा। यह BOE X1 OLED डिस्प्ले बताया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन को लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 16GB तक रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में प्राइमरी कैमरा 64MP का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। इसके साथ ही इसमें 48 मेगापिक्सल का IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कंपनी इसमें शामिल कर सकती है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








