OnePlus 12 के लॉन्च से पहले कंपनी ने किया बड़ा खुलासा, यहां जानें सबकुछ
OnePlus 12 Camera: वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसके बारे में जानकारी देना भी शुरू कर दिया है। वनप्लस 12 को कंपनी क्वालकॉम के ब्रैंड-न्यू प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 के साथ लॉन्च करेगी। जिसमें 2K LTPO OLED डिस्प्ले शामिल होगा। अब कंपनी ने अपने इस फोन को लेकर नया खुलासा किया है। जिसके अनुसार अपने इस हैंडसेट में वनप्लस 64MP पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा दे सकता है। हालांकि कंपनी ने इसमें मिलने वाले सेंसर के नाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। तो चलिए आपको आगे इस फोन से जुड़ी अब तक सामने आई सभी जानकारी को बताते हैं।
वनप्लस ने अपने इस फ्लैगशिप फोन को लेकर इससे पहले खुलासा किया था कि, OnePlus 12 स्मार्टफोन को कस्टम Sony LYTIA डुअल-लेयर स्टैक्ड CMOS प्राइमरी सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस 12 के कैमरा डिपार्टमेंट में बड़े बदलाव की उम्मीद है। इसके साथ ही इस फोन को शानदार लो लाइट फोटोग्राफी फीचर से भी लैस किया जा सकता है। यूजर इस स्मार्टफोन से ज्यादा डिटेलिंग वाली फोटोग्राफी भी कर सकेंगे।

वनप्लस 12 में कंपनी BOE की ब्रैंड-न्यू LTPO X1 OLED डिस्प्ले दे सकती है। जिसके पैनल में 2K रेजॉलूशन वाली डिस्प्ले होगी। यह फोन 2600 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करेगी। प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर शामिल किए जानें की उम्मीद है।
आपको बता दें, वनप्लस ने इससे अपने पुराने मॉडल OnePlus 11 को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया था। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP सोनी IMX 890 प्राइमरी, 48MP सोनी IMX 581 अल्ट्रावाइड-ऐंगल लेंस और RGBW अरेंजमेंट के साथ 32MP 2x टेलिफोटो लेंस शामिल है। वनप्लस 11 को चीन में जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध करा दिया गया था।
वहीं अब तक सामने आए कुछ टीजर्स में इस फोन का फ्रंट लुक OnePlus 11 से काफी मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है। इसके सात ही बेजेल्स काफी स्लिम हो सकते हैं। इसके अलावा इसके राइड में वॉल्यू और पावर बटन दिया जा सकता है । वनप्लस अपने इस फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications