Home
Mobile

OnePlus 12 के डिजाइन से उठा पर्दा, लॉन्च से पहले सामने आई इमेज, तीन कलर वेरिएंट में होगा लॉन्च

OnePlus 12 Specs: वनप्लस जल्द ही अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए, Oneplus 12 को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही इस आगामी फोन के ऑफिशियल बैनर सामने आ गए हैं। जिससे इसके डिजाइन पर से भी पर्दा उठ चुका है। आपको बता दें, वनप्लस के इस फोन के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसके कारण इस फोन के कई स्पेक्स का भी खुलासा हो चुका है। कंपनी ने अपने इस आगामी फोन को अगले महीने यानि कि, 5 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। तो आईए आपको इस फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 12 का डिजाइन

वनप्लस 12 के डिजाइन की बात की जाए तो बैनर में दिखाई दे रहा फोन OnePlus 11 के जैसा ही दिख रहा है। इसके पीछे की ओर पैनल पर राउंड कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही फोन पर H Logo भी नजर आ रहा है। इसमें एलईडी फ्लैश यूनिट को टॉप के लेफ्ट कॉर्नर पर दिया गया है। कंपनी इस आगामी फोन के बैनर में OnePlus 12 को को तीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है।

OnePlus 12 के डिजाइन से उठा पर्दा,  लॉन्च से पहले सामने आई इमेज

OnePlus 12 के कलर वेरिएंट

वनप्लस 12 के कलर ऑप्शन की बात की जाए तो जारी किए बैनर में इस फोन को वाइट , ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया है। कंपनी अपने इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च करने जा रही है,जिसके बाद इसे ग्लोबल बाजार और भारत में लाया जा सकता है।

OnePlus 12 स्पेक्सस्पेसिफिकेशन

वनप्लस 12 में 6.82 इंच की OLED LTPO स्क्रीन दी जा सकती है, जिसमें 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट पैनल और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दिए डाने की उम्मीद है। कंपनी अपने इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ ला सकती है। जिसमें 24GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉइड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 MP OIS + 48 MP UW + 64 MP सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 smartphone is being launched in China on December 5. Meanwhile, some official banners regarding OnePlus 12 have surfaced. With these official banners, a hint has been received regarding the design of the upcoming phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X