Amazon Prime Day Sale 2024: OnePlus 12 5G 54,000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध, जानें ऑफर्स
Amazon Prime Day 2024 सेल की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें OnePlus 12 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर छूट ऑफर किया जा रहा है।
ग्राहक वनप्लस के प्रीमियम फोन को Amazon Sale में 54,000 रुपये से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। आइए आगे इसकी नई कीमत व ऑफर्स डिटेल जानते हैं।

OnePlus 12 पर ऑफर- वनप्लस 12 के 12GB/256GB मॉडल की कीमत वैसे तो 64,999 रुपये है, लेकिन इसे 59,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
इसके अलावा Amazon Prime सदस्य SBI या फिर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके इस फोन पर 6,259 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का भी लाभ ले सकते हैं। जिससे बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 53,470 रुपये तक हो जाएगी।

वहीं गैर-प्राइम यूजर्स के लिए कार्ड छूट 4,300 रुपये तक सीमित किया गया है। आपको बता दें, Amazon Prime सदस्यता केवल 299 रुपये (मासिक प्राइम) से शुरू होती है।
वनप्लस 12 स्पेक्स- वनप्लस 12 में आपको 6.82 इंच का QHD+ ProXDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। यह HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। इसके कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 द्वारा प्रोटेक्टेड है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट दिया है। वनप्लस 12 LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है। ऑक्सीजनओएस 14 पर चलने वाले इस डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस-ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अलर्ट स्लाइडर शामिल किए गए हैं।
फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 32 MP का सोनी IMX615 फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50MP Sony LYT808 प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 64MP OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 48MP Sony IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,400mAh की बैटरी दी है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








