Home
Mobile

OnePlus 12 के फीचर्स लीक, 120Hz रिफ्रेश रेट , 32MP सेल्फी कैमरा और इस प्रोसेसर से होगा लैस, जानें

स्मार्टफोन ब्रांड Oneplus इस साल के आखिर तक अपने अपकमिंग फ्लैगशिप वनप्लस 12 को लॉन्च करने वाला है। इसे कंपनी वनप्लस 11 (Oneplus 11) के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगी। इस आगामी फ्लैगशिप को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसमें लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स लीक हो गए हैं। जिससे यह पता चला है कि इस फोन की एंट्री वनप्लस 11 की तरह सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ होगी। इस फोन की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इसके लॉन्च डेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। तो आइए आपको बताते हैं कि इसमें कौन-कौन से खास फीचर्स शामिल होंगे।

OnePlus 12 के फीचर्स लीक, 32MP सेल्फी कैमरा और इस प्रोसेसर से होगा लैस

Oneplus 12 फीचर

नया वनप्लस 12 स्मार्टफोन को 6.7 इंच QHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। अपने अगले डिवाइस को कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 से लैस कर सकती है। इसके साथ ही इसमें Adreno 750 GPU और LPDDR5x रैम के साथ-साथ UFS 4.0 स्टोरेज दिए जाएंगे। जिससे यह फोन गेमिंग लवर्स के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। वायरल हो रही इस फोन की नए फोटो में अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन को राइट साइड में देखा गया है। वहीं लेफ्ट साइड में इसके वॉल्यूम बटन देखा जा सकता है।

नई अपडेट के अनुसार कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के कैमरे में भी बदलाव किए हैं। इसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल IMX9xx प्राइमेरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 64 मेगापिक्सल OV64B पेरीस्कोप मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने को लिए वनप्लस इसमें 5000mAh की बैटरी को शामिल कर सकता है, जो 150W वायर्ड चार्जिंग के साथ मिलेगा। इसके साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। आपको बता दें फिलहाल कंपनी को तरफ से इस फ्लैगशिप को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है।

12 सितंबर को iPhone 15 सीरीज होगा लॉन्च

स्मार्टफोन ब्रांड Apple 12 सितंबर को एक बड़ा इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसे 'वंडरलस्ट' नाम दिया गया है। इस इवेंट में कंपनी अपने आगामी आईफोन iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करेगी। इस इवेंट की शुरूआत भारतीय समयानुसार 12 सितंबर को रात 10:30 बजे शुरू होगा। जिसे apple.com और Apple TV पर भी लाइव किया जाएगा

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Features of the upcoming OnePlus 12 flagship have been leaked ahead of its launch. According to which this phone will be offered with 32MP selfie camera and Snapdragon 8 Gen 3 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X