Home
Mobile

OnePlus 12 की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन, जानें ऑफर डिटेल

OnePlus 12 First Sale: भारत में आज से वनप्लस 12 (OnePlus 12 ) की सेल शुरू होने जा रही है। पहली सेल के दौरान ग्राहक इस पावरफुल स्मार्टफोन को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

वनप्लस के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन को आप कंपनी की ऑफिशियली वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के साथ ही Amazon इंडिया से भी खरीद सकेंगे। इस पर बैंक ऑफर्स के अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

OnePlus 12 की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन

OnePlus 12 की कीमत: इसके 12 जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है,वहीं इसके 16 जीबी रैम और 512GBस्टोरेज की कीमत 69,999 रुपये है।

OnePlus 12 डिस्काउंट: पहली सेल में इस फोन की खरीदारी अगर ग्राहक ICICI बैंक कार्ड या फिर Onecard कार्ड से करता है तो उसे 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

OnePlus 12 की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन

इसके साथ ही अगर ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करता है, तो वह एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकेगा। हालांकि इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह है कि, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट में से केवल एक का फायदा ही ग्राहक ले सकेगा।

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन्स: इस स्मार्टफोन में आपको 6.82-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 12 की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन

वहीं इस फोन में 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64MP जूम कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,400mAh की बैटरी शामिल की है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आ रही है।

कंपनी ने अपने इस फोन के साथ एक औऱ फोन लॉन्च किया था। जिसे OnePlus 12R के नाम से पेश किया गया है। OnePlus 12R की पहली सेल 6 फरवरी 2024 से शुरू होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
An instant discount of up to Rs 2000 can be availed on paying for OnePlus 12 through ICICI Bank card or Onecard card in the first sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X