Home
Mobile

OnePlus 12 अब इस नए कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व उपलब्धता

OnePlus 12 को कंपनी जल्द ही Glacial White कलर ऑप्शन में भी उपल्बध कराने जा रही है। अपने इस फ्लैगशिप फोन को कंपनी ने भारतीय बाजार में हाल ही में फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था।

हालांकि, अब जल्द ही ग्राहकों के पास एक और एक सफेद कलर ऑप्शन भी होगा। बता दें, अभी तक ये कलर ऑप्शन केवल चीनी बाजार में ही उपलब्ध कराया गया है।

OnePlus 12 नए कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व उपलब्धता

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए कलर ऑप्शन को जल्द ही ग्लोबल बाजारों में आधिकारिक तौर पर पेश किए जानें की उम्मीद है। तो चलिए आगे वनप्लस 12 (Oneplus 12 Glacial White Colour) की कीमत से लेकर उपलब्धता और ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 12 Glacial White colour की लॉन्चिंग-फिलहाल वनप्लस के इस नए सफेद कलर वाले फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसमें ओएस अपडेट की जानकारी सामने आई है, यानी कि, जल्द ही ग्लोबली 'ग्लेशियल व्हाइट' कलर वाला वनप्लस 12 दस्तक दे सकता है।

OnePlus 12 नए कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व उपलब्धता

फिलहाल इस वेरिएंट की ग्लोबल बाजार और भारतीय बाजार में कीमत क्या तय की जाएगी, इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर कंपनी कोई अपडेट दे सकती है।

OnePlus 12 स्पेक्स - वनप्लस 12 में 120hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.82-इंच QHD+ 2K OLED LTPO ProXDR डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए वनप्लस 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है। जो 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

OnePlus 12 नए कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व उपलब्धता

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा मिल रहा है। जिसमें 50MP OIS-सपोर्ट के साथ मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64MP OV64B पेरिस्कोप लेंस शामिल है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ट ऑक्सीजनओएस कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स (एंड्रॉइड अपडेट के 4 साल) पर काम करता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए वनप्लस ने इसमें 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी दी है।

यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। जिसमें NFC, डॉल्बी एटमॉस, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3D स्थानिक ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर दिए गए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 12 glacial white colour variant launch soon know price and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X