Home
Mobile

OnePlus 12 Glacial White Edition पर पहली सेल में बंपर डिस्काउंट, आज मिलेगा मौका

टेक ब्रैंड वनप्लस ने हाल ही में भारतीय बाजार में OnePlus 12 Glacial White Edition लॉन्च किया था। जिसकी आज से सेल शुरू हो रही है। पावरफुल प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक के मामले में यह फोन को जबरदस्त है।

इस फोन को आज यानी पहली सेल में कीमत से कम दाम में उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले इस फोन को भारत में फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया था।

OnePlus 12 Glacial White Edition पर पहली सेल में बंपर डिस्काउंट

हालांकि, नया कलर ऑप्शन स्पेक्स और डिजाइन के मामले में OnePlus 12 के समान है, लेकिन Glacial White ग्लॉसी फिनिश काफी आकर्षित है। आइए आपको आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स और कीमत की डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 12 Glacial White की कीमत और उपलब्ध्ता- वनप्लस 12 ग्लेशियल वाइट एडिशन को सिंगल स्टोरेज 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। जिसकी कीमत 64,999 रुपये है।

OnePlus 12 Glacial White Edition पर पहली सेल में बंपर डिस्काउंट

आज से इसे अमेजन, वनप्लस ईस्टोर, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस ने इस नए कलर वाले फोन पर चुनिंदा बैंक के साथ 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इसके साख ही अगर ग्राहक इसे 20 जून से पहले खरीदते हैं, तो उन्हें इस पर 2,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी इस पर उपलबध कराई है।

OnePlus 12 Glacial White Edition पर पहली सेल में बंपर डिस्काउंट

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस-

डिस्प्ले- के इस फोन में 6.82-इंच का QHD+ 2K OLED LTPO ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

प्रोसेसर व स्टोरेज- की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU मिव रहा है। साथ ही इसमें PixelWorks X7 इंडिपेंडेंट विज़ुअल चिप भी शामिल की गई है। यह फोन 12GB LPDDR5X रैम 256GB UFS 4.0 स्टोरेज पेयर के साथ आता है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 48MP Sony IMX581 अल्ट्रा-वाइड एंगल और 3x टेलीफोटो जूम वाला 64MP का OV64B पेरिस्कोप कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- अपने इस डिवाइस को पार देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,400mAh की बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 100W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 Glacial White Edition goes on first sale with discount offers know price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X