OnePlus 12 Glacial White एडिशन भारत में लॉन्च, 6 जून से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत व ऑफर डिटेल
OnePlus 12 Glacial White Edition Price: वनप्लस ने आखिरकार अपने वादे के अनुसार भारतीय बाजार में OnePlus 12 Glacial White Edition को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया गया था। लेकिन अब ग्राहक इसे नए कलर ऑप्शन ग्लेशियल वाइट में भी खरीद सकेंगे।
आपको बता दें, कलर के सिवाय इस स्पेशल एडिशन के सभी फीचर्स स्टैंडर्ड OnePlus 12 के जैसे ही होंगे। तो आइए आपको आगे इसकी सेल डेट से लेकर कीमत व ऑफर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 12 के फीचर्स - वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन में आपको 6.82 इंच के 2K OLED LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
इसके साथ ही इसके डिस्प्ले की सिक्योरिटी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। वहीं बैक पैनल में Corning Gorilla 5.0 का प्रोटेक्शन मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है। जो 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 का सपोर्ट के साथ आता है।
ओएस की बात करें तो यह फोन Android 14 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है। इस फोन में ऑन-डिवाइस AI फीचर भी दिया गया है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गय है। जिसमें 50MP का मेन वाइड एंगल कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,400mAh की बैटरी दी है, जो 100W SuperVOOC USB Type C फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
OnePlus 12 कीमत और उपलब्धता- वनप्लस 12 ग्लेशियल व्हाइट को सिंगल वेरिएंट 12GB + 256GB में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत 64,999 रुपये है। इस फोन को ग्राहक 6 जून से Amazon, OnePlus के ऑफिशियल साइट और OnePlus Experience स्टोर्स के साथ ही अन्य पार्टनर स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक कुछ चुनिंदा पार्टनर बैंकों से 3,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट और 6 जून से लेकर 20 जून तक 2,000 रुपये का खास मूल्य कूपन प्राप्त कर सकते हैं।
इतना ही नहीं ग्राहकों को 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज भी ऑफर किया जा रहा है। कस्टमर्स इस अवधि के दौरान 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








