Home
Mobile

OnePlus 12 Glacial White Edition भारत में 6 जून को होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 को एक नए कलर वेरिएंट में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। OnePlus 12 5G को शुरुआत में कंपनी ने फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया था।

हालांकि, अपने इस डिवाइस को कंपनी ने चीन में व्हाइट स्पेस शेड में भी पेश किया गया था। जिसे अब कंपनी भारतीय बाजार में 'ग्लेशियल व्हाइट' के रूप में लॉन्च कर रही है। तो आइए आगे जानते हैं, कि OnePlus 12 Glacial White Edition में क्या कुछ खास होने वाला है।

OnePlus 12 Glacial White Edition भारत में 6 जून को होगा लॉन्च

OnePlus 12 Glacial White Edition लॉन्च डेट- कंपनी ने कंफर्म करते हुए बताया है कि, नया वनप्लस 12 ग्लेशियल व्हाइट वेरिएंट भारत में 6 जून को लॉन्च होगा। OnePlus 12 5G का ग्लेशियल व्हाइट एडिशन सीमित अवधि के लिए पेश किया जाएगा। वनप्लस ने X पूर्व में ट्विटर पर वनप्लस 12 के नए कलर वेरिएंट को टीज करना भी शुरू कर दिया है। टीजर इमेज में फोन के केवल रियर कैमरे को दिखाया गया है।

OnePlus 12 ग्लेशियल व्हाइट एडिशन के बेस 12GB/256GB मॉडल की कीमत 64,999 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट 16GB/512GB की कीमत 69,999 रुपये होगा। हालांकि, अगर ग्राहक इसकी खरीदारी HDFC, IDFC फर्स्ट बैंक, OneCard, ICICI, और बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार्ड की मदद से करते हैं, तो उन्हें इस पर 2,000 रुपये की छूट और 12,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

OnePlus 12 Glacial White Edition भारत में 6 जून को होगा लॉन्च

OnePlus 12 Glacial White Edition में क्या कुछ होगा खास- OnePlus 12 5G में 6.82-इंच 2K Pro-XDR BOE X1 OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। इसकी स्क्रीन में 510 PPI की पिक्सल डेनसिटी और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन और HDR10+ को सपोर्ट करने में सक्षम है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। जो 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज पेयर के साथ आता है। फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड मटेरियल से बना एक नया और कूलिंग सिस्टम और 10,000mm2 हीट डिसिपेशन एरा शामिल है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 पर संचालित होता है, जिसके ऊपर OxygenOS 14 है।

OnePlus 12 Glacial White Edition भारत में 6 जून को होगा लॉन्च

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50 MP Sony LYTIA LYT-808 प्राइमरी, मुख्य कैमरा 64 MP Omnivision O64B टेलीफोटो-पेरिस्कोप सेंसर के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा 48 MP Sony IMX581 अल्ट्रावाइड कैमरा भी इसमें शामिल है। ये तीनों कैमरे Hasselblad के सहयोग से फाइन-ट्यून किए गए हैं।

सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400 mAh की बैटरी भी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 Glacial White Edition Launching in India on June 6 know expected Price and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X