Home
Mobile

OnePlus 12 की ग्लोबल लॉन्च कंफर्म, 24GB रैम के साथ इस दिन होने जा रही धमाकेदार एंट्री

OnePlus 12 Launch Date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही अपने नए सीरीज वनप्लस 12 (OnePlus 12 ) से पर्दा उठाने जा रहा है। कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को अगले महीने के पहले हफ्ते 5 दिसंबर को चीन में लॉन्च करेगा। इसकी लॉन्चिंग से पहले ब्रांड ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। जिससे इस आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की पहली झलक सबके सामने आ गई है। अब कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करने के लिए वनप्लस के ऑफिशियल वेबसाइट पर OnePlus 12 के लिए अलग से पेज तैयार किया है। तो आइए आपको आगे OnePlus 12 के अब तक सामने आए सभी डिटेल्स बताते है।

OnePlus 12 की ग्लोबल स्तर पर होगी एंट्री

कंपनी अपने इस आगामी फोन वनप्लस 12 को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करेगी। हालांकि माइक्रोसाइट से ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन एक टिपस्टर ने इस फोन को लेकर दावा किया है कि,OnePlus 12 जनवरी 2024 में ग्लोबल बाजार में दस्तक दे सकता है। आपको बता दें कंपनी ने OnePlus 11 को इस साल की शुरूआत फरवरी में ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। इस फोन को मार्बल जैसे पैटर्न डिजाइन के साथ लाया जाएगा। जिसमें यूजर्स को कैमरा मॉड्यूल में एक पेरिस्कोप लेंस के साथ तीन सेंसर भी मिलेंगे।

OnePlus 12 की ग्लोबल लॉन्च कंफर्म, 24GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्चReal

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 12 में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले मिलेगा। यह BOE X1 OLED डिस्प्ले बताया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन को लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं OnePlus ने वीबो पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि, OnePlus 12 में 24GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। फोन में प्राइमरी कैमरा 64MP का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। इसके साथ ही इसमें 48 मेगापिक्सल का IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कंपनी दे सकती है। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी शामिल किए जाने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 will be provided with 24GB LPDDR5X RAM and 1TB UFS 4.0 storage. Snapdragon 8 Gen 3 processor can be included in it. Along with this, it will have a 6.8 inch BOE X1 display with 2K resolution.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X