OnePlus 12, iQoo 12 सहित ये टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ होंगे लॉन्च, जानें
Upcoming Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Smartphones: बीते मंगलवार यानि कि, 24 अक्टूबर 2023 को Snapdragon Summit 2023 में क्वालकॉम ने अपना नया फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 को लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट प्रोसेसर को नए डिवेलप किए गए NPU स लैस किया गया है, जो जेनरेटिव AI मॉडल्स पर चलने वाली डिवाइस में चल सकता है। नए चिपसेट के लॉन्च होते ही कई ऐंड्रॉयड कंपनियों ने भी स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किए जाने वाले फोन्स के नाम का खुलासा कर दिया है। इसमें वनप्लस 12, शाओमी 14 फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लेकर आईक्यू 12 तक के नाम शामिल हैं, जिन्हें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है। तो आइए आपको इस आर्टिकल में उन सभी स्मार्टफोन की डिटेल्स बताते हैं, जिन्हें Qualcomm लेटेस्ट मोबाइल चिपसेट के साथ जल्द ही पेश किया जाएगा।
OnePlus 12
सबसे पहले बात करते हैं, वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 की जिसे कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस आगामी स्मार्टफोन को BOE की नई 2K OLED डिस्प्ले के साथ लाने का भी ऐलान किया है। इस स्मार्टफोन में एन्हेन्ड HDR के साथ 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

Xiaomi 14
इसके बाद शाओमी 14 सीरीज को भी स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसा होता है तो शाओमी 14 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। इस फोन की 26 अक्टूबर को चीन में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।
iQOO 12
iQOO 12 को भी स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह देश का पहला ऐसा फोन होगा, जिसे लेटेस्ट चिपसेट के साथ लाया जाएगा। आपको बता दें, आईक्यू 11 भी भारत में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन था।

Samsung Galaxy S24 series
सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज को भी कंपनी नए स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस कर सकती है। हालांकि इस अपकमिंग गैलेक्सी एस24 सीरीज में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर कुछ सेलेक्टेड बाजारों में ही उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Oppo Find X7 Pro
ओप्पो फाइंड एक्स7 प्रो स्मार्टफोन को भी कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाएगी इसका खुलासा पहले ही किया जा चुका है। पिछली जेनरेशन के ओप्पो फाइंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह ही Find X7 Pro को भी कुछ सेलेकटेड बाजारों में पेश किए जाने की संभावना है।
Realme GT5 Pro
रियलमी भी अपने अपकमिंग फोन Realme GT5 Pro को स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस कर सकती है। इसके अलावा अपने इस स्मार्टफोन को कंपनी प्रीमियम डिजाइन , कटिंग-एज डिस्प्ले टेक्नोलॉजी , टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन जैसे सुपर-फास्ट चार्जिंग सिस्टम जैसे फीचर्स से भी लैस कर सकती है।
vivo X100 Plus
वीवो एक्स100 प्लस में भी स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर को शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इस फोन में सबसे खास इसका कैमरे होगा। Vivo X100+ को Zeiss लेंस सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








