OnePlus के 64,999 रुपये वाले फोन को मात्र 29,299 में लाएं घर, Amazon Sale में पाएं धमाकेदार डील
वनप्लस ने जनवरी में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 को 64,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जो बेहतरीन कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर से लैस है।
लेकिन वर्तमान में इस पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। ऐसे सभी ऑफर्स के साथ ग्राहक इस फोन को मात्र 29,299 रुपये में खरीद सकते हैं। तो चलिए आगे वनप्लस 12 पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

OnePlus 12 कीमत व ऑफर - वनप्लस 12 वर्तमान में ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर 61,999 रुपये में लिस्ट है। लेकिन इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक 25,700 रुपये तक का लाभ पा सकता है।लेकिन एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके स्मार्टफोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगा।
इसके साथ ही अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी अगर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड (Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड को छोड़कर) क्रेडिट कार्ड से करता है, तो उसे 7,000 रुपये तक का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 29,299 रुपये तक हो जाएगी। ऐसे में आप इस फोन को लॉन्चिंग कीमत से लगभग 36 हजार तक की छूट में खरीद सकते हैं।
OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन्स -
डिस्प्ले- वनप्लस 12 में आपको 6.82 इंच 2K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। है।
प्रोसेसर- वनप्लस ने अपने इस फलैगशिप फोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया है।
स्टोरेज- OnePlus 12 5G डिवाइस में 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
ओएस- यह फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड OxygenOS 14 सपोर्ट के साथ आता है।
कैमरा - इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जो एफ/2.6 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। जबकि, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी- इसे पावर देने के लिए इसमें 5,400mAh तक की बैटरी शामिल की गई है। जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








