OnePlus 12 को मिलने जा रहा है नया अवतार, बदले अंदाज में आएगा नजर
OnePlus ने अपने यूजर्स के लिए जनवरी 2024 में एक नया फ्लैगशिप यानी OnePlus 12 लॉन्च किया था। अब कंपनी इस फोन को अपडेट करने जा रही है। बता दें कि OnePlus 12 को जल्द ही भारत में एक नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
OnePlus ने मंगलवार यानी 28 मई को अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि जल्द ही OnePlus 12 नए अंदाज में पेश होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने इस साल जनवरी में पेश किया था और इसे फ्लोई एमराल्ड एवं सिल्की ब्लैक कलर में एंट्री दी थी।

OnePlus 12 का बदलेगा रंग
आपको बता दें कि ये नए स्मार्टफोन का तीसरा कलर होगा। लेकिन कंपनी ने इस डिवाइस के नए कलर के साथ लॉन्चिंग की डेट का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OnePlus 12 के नए कलर की जूम-इन पिक्चर को शेयर किया है और लोगों से इसके कलर का अनुमान लगाने के लिए बोला गया है। वहीं इस पिक्चर में कैमरा मॉड्यूल के लिए एक बेहतर फिनिश भी दिखाया है।
OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 12 में 6.82 इंच क्वाड- HD+LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है, जिसमें अडैप्टिव 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दी गई है। प्रोसेसर के लिए इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दी गई है, जिसे 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एक सर्कल मॉड्यूल में ट्रिपल रियर सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 प्राइमरी शूटर, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने OnePlus 12 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जोड़ा है।
OnePlus 12 में 5400mAh की बैटरी के साथ 100 वॉट का सुपर VOOC वायर्ड दिया गया है। यह 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








