Home
Mobile

OnePlus 12 5G स्मार्टफोन 4 दिसंबर को होगा लॉन्च , पहले ही जान लें कीमत व फीचर्स

OnePlus Launch Date confirmed: वनप्लस ने अपने अपकमिंग हैंडसेट OnePlus 12 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। वनप्लस का यह आगामी फोन चीनी बाजार में 4 दिसंबर को दस्तक देने जा रहा है। जिसका खुलासा कंपनी ने चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo के जरिए किया है। तो चलिए आगे वनप्लस 12 के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 12 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस 12 में कंपनी 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दे सकती है, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर संचालित हो सकता है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन OnePlus 12 को लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च करेगी। इससे पहले Xiaomi 14 सीरीज और iQOO 12 को इस चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा चुका है। जिसमें 16GB LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन को लेकर पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, इसका रियर कैमरा सेटअप हाइपरटोन कैमरा ऑप्टिमाइजेशन के साथ LYT-T808 मेन कैमरा सेंसर के जरिए हेडलाइन किया जाएगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,400mAh की बैटरी दे सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि, कुछ दिनों में इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने आ सकती है।

OnePlus 12 5G स्मार्टफोन 4 दिसंबर को होगा लॉन्च , पहले ही जान लें कीमत

खबर है कि , OnePlus 4 दिसंबर को OnePlus 12 के साथ OnePlus Ace 3 को भी लॉन्च कर सकती है। जो Snapdragon 8 Gen 2 से लैस होगा। फिलहाल कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी कुछ दिनों में इसे लेकर कोई जानकारी शेयर कर सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, OnePlus 12 जनवरी में ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 will have Snapdragon 8 Gen 3 chipset. The brand has already confirmed that its rear camera setup will be headlined by a LYT-T808 main camera sensor with Hypertone camera optimization. According to reports, the primary camera will be provided with 48 megapixel IMX581 ultra-wide lens and 64 megapixel OmniVision OV64B periscope telephoto camera with 3x optical zoom.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X