OnePlus 12 को सबसे सस्ती कीमत में पाने का मौका, जानें कैसे पाएं बेहतरीन डील
OnePlus 12 कंपनी का सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप फोन है, जिसमें प्रीमियम लुक और फिनिश मिलता है। कंपनी ने फ्लैगशिप अनुभव देने के लिए इसमें बेहतरीन स्पेसिफिकेशन दिए हैं। हालांकि यह पहले भी कई मौकों पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहा है, लेकिन लेटेस्ट डील में इसे सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर ऑफर डिटेल और उपलब्धता तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
अगर आप भी इस वक्त नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो OnePlus 12 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस वक्त वनप्लस 12 को आप डिस्काउंट के साथ महज 52,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जो इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है।

OnePlus 12 ऑफर
वनप्लस 12 की शुरूआती कीमत भारत में 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 64,999 रुपये थी, जबकि टॉप-एंड 16GB/512GB वेरिएंट की लॉन्च कीमत 69,999 रुपये थी। वर्तमान में इन दोनों वेरिएंट पर डिस्काउंट मिलने के कारण 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB/512GB मॉडल की कीमत 64,999 रुपये में उपलब्ध हैं।
वनप्लस 12 पर 5,000 रुपये की कीमत में कटौती के अलावा कंपनी 7,000 रुपये की अन्य छूट भी दे रही है। इस ऑफर के तहत 12GB रैम वाला वेरिएंट को मात्र 52,000 रुपये और 16GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 57,000 रुपये में उपलब्ध है, जो इस डील को और भी आकर्षक बना देता है।
हालांकि 7,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाने के लिए ग्राहक को ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड या OneCard क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। यह ऑफर OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट या Amazon पर उपलब्ध है। यह डील पहले से ही लाइव है और 31 दिसंबर 2024 तक ही वैध रहेगी।
OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 12 में 6.82 इंच 2K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट मिलेगा। यह फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड OxygenOS 14 सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 4 साल सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT 808 कैमरा है, 64MP कैमरा 3x टेलीफोटो सेंसर और 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर से लैस है। वीडियो कॉल औऱ सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5400mAh बैटरी दी है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








