Home
Mobile

भारत में Oneplus 12 की लॉन्च डेट कंपनी ने किया कन्फर्म, पहली बार इन फीचर्स से होगा लैस,यहां जानें सभी डिटेल्स

OnePlus 12 Launch Date Confirm : वनप्लस ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 12 की भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है। इस फोन को अगले महीने 23 जनवरी को देश में पेश किया जाएगा। जिसके साथ कंपनी अपने एक और फोन OnePlus 12R को भी देश में लॉन्च करेगी। इसी दिन ये दोनों फोन्स ग्लोबल मार्केट में भी दस्तक देंगे। बता दें, वनप्लस 12 को कंपनी ने पहले ही चीनी बाजार में पेश कर दिया है। तो आइए आपको इस फोन की ग्लोबल और भारत में कीमत से लेकर मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

भारत में Oneplus 12 की लॉन्च डेट कंपनी ने किया कन्फर्म, जाने सभी डिटेल

OnePlus 12 लॉन्च डेट

ब्रांड इस महीने अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रहा है। कंपनी अपने इन दोनों फोन्स को भारत में 23 जनवरी 2024 शाम 7:30 बजे लॉन्च करेगी। इस लॉन्च इवेंट को वनप्लस के YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जिसे आप भी घर बैठे देख सकते हैं।

OnePlus 12 की भारत में कीमत

वनप्लस 12 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज को कंपनी ने चीनी बाजार में लगभग 50,500 रुपये में उपलब्ध कराया है। इसके पहले कंपनी ने OnePlus 11 को 56,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। जिसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है, कि OnePlus 12 को 60 हजार रुपये की कीमत के साथ देश में उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं OnePlus 12R को कंपनी 50 हजार रुपये में लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 12 स्पेक्स

वनप्लस 12 को 6.82-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 2K रेज्योलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट शामिल किया गया है। जिसमें 24GB रैम और 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें Hasselblad की ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP का टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी 100W की फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साछ 5400mAh की बैटरी दे रही है। वहीं OnePlus 12R की खूबियों की बात की जाए तो फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि, OnePlus 12 जैसे ही इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus has confirmed the date of launch of its flagship smartphone OnePlus 12 in India. This time also the company will launch two phones OnePlus 12 and OnePlus 12R in the flagship series. These phones will also be launched in the global market on the same day. Let us tell you, OnePlus 12 has already been launched in China.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X