आज लॉन्च होगा Oneplus 12, इन खूबियों से होगा लैस, यहां देखें लाइव इवेंट
OnePlus 12 launching: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस आज अपना नया फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को चीनी बाजार में लॉन्च करने जा रही है। जो पिछले कई दिनों से लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिससे वनप्लस के इस आगामी फोन के स्पेक्स और कलर वेरिएंट पर से पर्दा उठ चुका है। सबसे पहले इसे चीन में पेश किया जा रहा है, इसके बाद कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को ग्लोबल और भारतीय बाजार में उतारेगी। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की सभी खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

यहां देखें लाइव इंवेंट
अगर आप भी इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग अपडेट्स को LIVE देखना चाहते हैं, तो इसे वनप्लस के ऑफिशियल पेज और X पूर्व में ट्विटर पर देख सकते हैं।
OnePlus 12 स्पेक्स
आपको बता दें, फैन्स OnePlus 12 की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसे कंपनी आज खत्म करते हुए इसे पेश करेगी। कंपनी OnePlus 12 स्मार्टफोन को कर्व्ड एज ओएलईडी डिस्प्ले के साथ ला रही है। जिसे ProXDR डिस्प्ले और 2K रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। जिसे कंपनी पहले ही कन्फर्म कर दिया है। वनप्लस का यह आगामी फोन Android 14-based OxygenOS 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर संचालित होगा। स्टेरेज की बात करें तो इसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। पहला वेरिएंट 16+512GB स्टोरेज और दूसरा 24GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज मिलेगा।
कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, इसे यानि कि, OnePlus 12 को चीन में ब्लैक, वाइट और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका कंपनी ने ऑफिशियल बैनर के साथ फोन का डिजाइन भी शेयर किया है। इसके डिजाइन की बात करें तो OnePlus 12 काफी हद तक देखने में OnePlus 11 जैसा ही है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 12 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश किया जा रहा है। फोन 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,400mAh बैटरी शामिल की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








