Oneplus 12 रेन टच फीचर, होलोग्राफिक ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स
Oneplus 12 Features: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 12 लॉन्च करने जा रही है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। यह फोन अपने खास फीचर्स के कारण लोगों के बीच चर्चा चर्चा का विषय हुआ है। इसके लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इस अपकमिंग फोन के फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। अब लॉन्चिंग से कुछ दिनों पहले ही इस स्मार्टफोन की लाइव इमेज लीक हुई है। जिससे इसके कुछ फीचर्स भी कन्फर्म हो गए हैं। आपको बता दें, कंपनी अपने इस फो फोन को 9140mm2 वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ लाने जा रही है। अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा, जिसे वेपर चैंबर के साथ पेश किया जाएगा।

वनप्लस 12 की एंट्री 5 दिसंबर को चीनी बाजार में होने जा रही है। जिसे अगले साल जनवरी 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत का फिलहाल खुलासा नही हुआ है, लेकिन इसे वनप्लस 11 से ज्यादा कीमत से साथ लाया जा सकता है। फोन को ग्रीन , व्हाइट और रॉक ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
यह फोन ProXD डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 4500 बिट्स पीक ब्राइटनेस और 2K फुल लिंक Dolby विजन डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी ने अपने इस फोन का टीजर जारी कर इसके डिस्प्ले और कैमरा की जानकारी पहले ही शेयर कर दिया था। उम्मीद की जा रही है कि, यह दुनिया का पहला फोन हो सकत है, जिसमें Inaugural 2K स्क्रीन दी जाएगी। इसके साथ इसमें A+ सर्टिफिकेशन DisplayMate भी दिया जा सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा। जिसक साथ इसमें X-एक्सिस मोटर, 24 जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। यह फोन ColorOS 14 एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। इसके साथ ही कंपनी इसमें रेन टच टेक्नोलॉजी, होलोग्राफिक ऑडियो टेक्नोलॉजी और अलर्ट स्लाइडर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। जहां रेन टच टेक्नोलॉजी के कारण यह स्मार्टफोन पानी में भिंगने के बाद पर भी खराब नहीं होगा। वहीं होलोग्राफिक ऑडियो की मदद से इसमें एक साथ 12 ऑब्जेक्ट्स को जोड़ने की फैसलिटी यूजर को मिलेगी। कैमरा की बात की जाए तो वनप्लस 12 को Hasselband ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। जो 48MP मेन Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64 MP LYT-808 टेलीफोटो कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा ।


Click it and Unblock the Notifications








