Home
Mobile

OnePlus 12 की नई इमेज आई सामने, डिस्‍प्‍ले स्पेक्स का भी हुआ खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल

OnePlus Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप OnePlus 12 लॉन्च करने जा रहा है। वनप्लस अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को अगले महीने 4 दिसंबर को चीनी बाजार में पेश करेगा। हालांकि इस फोन के अब तक कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं, जिससे इसके कई खास स्पेक्स का खुलासा लॉन्च से पहले हो चुका है। फिलहाल वनप्लस 12 की नई इमेज सामने आई है, इसके साथ ही एक फेमस टिप्‍सटर ने OnePlus के इस फोन के डिस्‍प्‍ले की जानकारी भी शेयर की है। तो आइए आपको आगे वनप्लस 12 की लेटेस्ट अपडेट से रूबरू करवाते हैं।

OnePlus 12 की नई इमेज आई सामने, डिस्‍प्‍ले स्पेक्स का भी हुआ खुलासा

2160Hz PWM डिमिंग तकनीक से होगा लैस

टिप्‍सटर, डिजिटल चैट स्‍टेशन ने वनप्लस के इस आगामी सीरीज को लेकर दावा किया है कि, इसमें कंपनी 6.82-इंच का BOE AMOLED डिस्प्ले देगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। जो 3168 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करेगा। आपको बता दें, टिप्सटर की मानें तो 2160Hz PWM डिमिंग तकनीक के साथ इसे मार्केट में पेश किया जाएगा। यानि कि, आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी और यूजर इस फोन का इस्तेमाल देर तक कर पाएंगे। वनप्‍लस ने पहले ही इसका खुलासा कर दिया है कि, इस फोन का डिस्‍प्‍ले 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा।

वनप्लस का यह हैंडसेट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ लॉन्च होगा। जिसमें 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। वनप्लस के इस आगामी फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट वाला LYT-808 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है।

आपको बता दें, इस फोन की एंट्री भारतीय बाजार में जनवरी में होगी। कंपनी ने अपने पुराने मॉडल Oneplus 11 को 54,999 रुपये की कीमत पर इसे देश में लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, Oneplus 12 की कीमत 60,000 के आस-पास तय की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 will have a 6.82 inch BOE AMOLED display. Along with this, it will be offered with 2160Hz PWM dimming technology. Due to which your eyes will remain safe and you will be able to use the phone for a long time.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X