बेस्ट कैमरा फीचर के साथ OnePlus 12, OnePlus 12R भारत में लॉन्च
चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने भारत में 'स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ' इवेंट में अपनी OnePlus 12 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी ने पहले ही खुलाास करते हुए बताया था कि उसका फ्लैगशिप OnePlus 12, मिड-रेंज फ्लैगशिप OnePlus 12r और वनप्लस बड्स 3 टीडब्ल्यूएस इवेंट के दौरान भारत में लॉन्च किए जाएगे।
OnePlus 12 और OnePlus 12R एक ProXDR डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह ज्यादा क्लियर विजुअल, ज्यादा ब्राइटनेस और अल्ट्रा स्मूथ स्क्रॉलिंग के साथ पेश किया गया है। वहीं OnePlus 12 में एक्वा टच फीचर है जो बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को यूज करने में आसान बनाता है।

OnePlus 12 12 50MP Sony LYT 808 सेंसर के साथ आता है। वनप्लस ने खुलासा किया है कि इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 64MP 3x टेलीफोटो लेंस और 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। जहां प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस OIS और EIS सपोर्ट के साथ आते हैं, वहीं अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस EIS सपोर्ट के साथ आते हैं।
OnePlus ने OnePlus 12 के साथ असाधारण गेमिंग प्रदर्शन देने में अपने मालिकाना ट्रिनिटी इंजन की क्षमता का प्रचार किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वनप्लस 12 सभी गेम 120Hz में भी चलाएगा।

OnePlus 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट बेस्ड है। वनप्लस दावा कर रहा है कि वनप्लस 12 एड्रेनो 750 जीपीयू की बदौलत लेटेस्ट फ्लैगशिप के साथ कंसोल लेवल गेमिंग परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
वनप्लस ने बताया कि OnePlus 12 मल्टी मॉडेलिटी जेन एआई (AI) मॉडल को सपोर्ट करने वाला पहला फोन होगा। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए वनप्लस ने वनप्लस 12 सीरीज पर विपरीत दिशा में अलर्ट स्लाइडर की स्थिति बदल दी है।

OnePlus 12 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर बेस्ड होगा और इसमें 5,400 mAh की बैटरी होगी जिसे 80W सुपरवूक चार्जर के जरिए तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
OnePlus 12R 4th जनरेशन की एलटीपीओ तकनीक पेश करने वाला पहला वनप्लस डिवाइस होगा। OnePlus 12R स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर बेस्ड है और इसमें SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,500 mAh की बड़ी बैटरी होगी। वनप्लस इवेंट के दौरान कंपनी ने भारत में अपने OnePlus Buds 3 ट्व्स को भी लॉन्च किया है


Click it and Unblock the Notifications








