OnePlus 12 और OnePlus 12R में किसे खरीदना है समझदारी, कौन किसपर पड़ेगा भारी, यहां जानें
OnePlus 12 vs OnePlus 12R: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। जिसे OnePlus 12 और OnePlus 12R के नाम से जाना जाएगा।
अगर आप भी वनप्लस के लेटेस्ट फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के बीच के अंतर को बताने जा रहे हैं।

OnePlus 12 vs OnePlus 12R कीमत: OnePlus 12 के बेस वेरिएंट को 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिसमें यूजर्स 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं OnePlus 12R के बेस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है, जिसमें यूजर्स 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
OnePlus 12 vs OnePlus 12R सेल डेट: इन फोन्स की ओपन सेल अगले महीने 6 फरवरी से शुरू होगी। इसके साथ ही इस फोन को पहले 24 घंटे में ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को OnePlus Buds Z2 बिल्कुल फ्री मिलेगा।

OnePlus 12 vs OnePlus 12R डिस्प्ले: वनप्लस 12 में 6.82 इंच की क्वॉड एचडी प्लस LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसमें पीक ब्राइटनेस 4500 और रिफ्रेश रेट 1Hz से लेकर 120Hz है। वहीं OnePlus 12R में कंपनी ने 6.78 इंच की LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले दिया है।
OnePlus 12 vs OnePlus 12R प्रोसेसर: OnePlus 12 में आपको 4nm Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट मिलेगा। जो ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU के साथ आता है। वहीं OnePlus 12R में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है।

OnePlus 12 vs OnePlus 12R कैमरा: वनप्लस 12 में मेन कैमरा 50MP Sony LYT-808 सेंसर, दूसरा कैमरा 48MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ और तीसरा कैमरा 64MP 3X Periscope Telephoto कैमरा सेंसर के साथ आ रहा है। वहीं OnePlus 12R स फोन में 50MP Sony IMX890 कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है।
OnePlus 12 vs OnePlus 12R सेल्फी कैमरा: OnePlus 12 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 12R में आपको कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus 12 में कंपनी ने 5400mAh की बैटरी दी है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलैस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग के साथ आ रहा है। वहीं OnePlus 12R में कंपनी ने 5500mAh की बैटरी दी है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलैस चार्जिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








