Home
Mobile

OnePlus 12, OnePlus 12R की कीमत लीक, इन दिन होने जा रहा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

OnePlus Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस बहुत जल्द भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में अपने आगामी फोन OnePlus 12 और OnePlus 12R को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इन फोन्स के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिससे कई स्पेक्स का खुलासा पहले ही हो चुका है। अब इन दोनों फोन्स की अमेरिकी प्राइज ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक के अनुसार OnePlus 12 को कंपनी इसके पुराने मॉडल OnePlus 11 से कही ज्यादा कीमत के साथ लाएगी। वहीं OnePlus 12R को किफायती दाम के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। आपको बता दें, OnePlus 12 को चीन में पहले से लॉन्च किया जा चुका है। तो आइए आपको आगे इन आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 12, OnePlus 12R की कीमत लीक,  इन दिन होने जा रहा लॉन्च, जानें

OnePlus 12 , OnePlus 12R की कीमत व लॉन्चिंग

OnePlus 12 और OnePlus 12R स्मार्टफोन 23 जनवरी को ग्लोबल मार्केट में दस्तक देंगे। लीक रिपोर्ट की मानें तो OnePlus 12 के 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेरिका में $799 (करीब 66,400 रुपये)तय किया जा सकता है। वहीं इसके 16GB रैम/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 (करीब 74,000 रुपये) हो सकता है। जो पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 11 के मुकाबले काफी महंगा होगा। बता दें, OnePlus 12 को बीते साल दिसंबर 2023 में चीन में लॉन्च किया गया है। जिसके 12GB रैम/256GB स्टोरेज की कीमत CNY 4,299 (करीब 50,700 रुपये) है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपने OnePlus 12R की शुरूआती कीमत $499 (करीब 35,000 रुपये) तय करेगा। यह कीमत 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की हो सकती है। वहीं 16GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $599 (करीब 35,000 रुपये) होगी।

OnePlus 12 के स्पेक्स

वप्लस 12 में 6.82 इंच की क्वाड-एचडी+ एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4 इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 12 में हैसलब्लैड के साथ ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट इसमें मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 100W SuperVOOC चार्जिंग 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 5,400mAh तक की बैटरी दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 and OnePlus 12R will be launched globally at the 'Smooth Beyond Belief' event on January 23. The price of 12GB RAM / 256GB storage variant of OnePlus 12 can be set at $799 (approximately Rs 66,400) in the US.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X