Home
Mobile

Oneplus 12 की कीमत में बड़ी गिरावट, भारत में अब ये है नई कीमत

अगर आप Oneplus 12 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतरीन हो सकता ह। इस समय Amazon इंडिया पर भारी डिस्काउंट के साथ आपको वनप्लस 12 खरीदने का मौका मिल रहा है। हाल ही में Oneplus 13 लॉन्च होने के बाद Oneplus 12 की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

ऐसे में ग्राहक वनप्लस 12 खरीदने पर भारी बचत कर सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इस पर मिलने वाले डील्स और डिस्काउंट की डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus 12 की कीमत में बड़ी गिरावट, भारत में अब ये है नई कीमत

Oneplus 12 कीमत व ऑफर डिटेल-

अमेजन पर वनप्लस 12 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को 64,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन ग्राहक इस फोन को नो-कॉस्ट-ईएमआई और 35,700 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ घर ला सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके पुराने फोन की मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगा।

वहीं फ्लिपकार्ट पर वनप्लस 12 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को 61,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए करता है, तो वह इस पर 5,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट लाभ ले सकता है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 61,999 रुपये से घटकर मात्र 56,999 रुपये हो जाएगी।

Oneplus 12 के फीचर्स-

डिस्प्ले:

OnePlus 12 में आपको 6.82 इंच की क्वाड एचडी प्लस LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन से भी लैस है।

प्रोसेसर:

इसमें कंपनी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया है।

ओएस:

वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OxygenOS 14 पर संचालित होता है।

स्टोरेज:

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा:

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। जबकि, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी:

इसे पावर देने के लिए इसमें 5400mAh तक की बैटरी दी गई है, जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी:

इस फोन में 5जी, 4जी LTE, NFC, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फीचर्स दिए गए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 12 price cut on Amazon India, Know New price And Offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X