OnePlus 12 की कीमत में गिरावट, यहां से इतने कम दाम में खरीदें फोन, जानें सभी डिटेल्स
OnePlus 12 : अगर आप भी OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। दरअसल OnePlus ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 12 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
अब आप वनप्लस के इस फोन को नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इतना ही कुछ बैकों के कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर ग्राहक अन्य छूट का भी लाभ ले सकते हैं। तो आइए आपको इसकी नई कीमत व ऑफर डिटेल के बारे में बताते हैं।

OnePlus 12 पर ऑफर- OnePlus 12 को कंपनी ने 64,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। जिसे वर्तमान में 63,059 रुपये की कीमत में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहक कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से इस फोन का पेमेंट कर इसे 10 प्रतिशत अन्य छूट के साथ खरीद सकते हैं।
इसके लिए आपको सिटी बैंक, HSBC और ICICI बैंक का कार्ड इस्तेमाल करना होगा। आपको बता दें, इस फोन को आप नो-कॉस्ट-EMI ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं।

OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन- इसमें आपको 120 Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits की ब्राइटनेस सपोर्ट वाली 6.82 इंच की QHD+ 2K OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही इसमें Dolby Vision, HDR 10 का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर काम करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP सेकेंडरी लेंस और 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W SUPERVOOC चार्जिंग वाली 5,400 mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा आपको इसमें डुअल Cyro वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है।
जिससे गेमिंग के दौरान यह फोन गर्म नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस के इस फोन में आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे सभी स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








