Home
Mobile

भारत में Oneplus 12 की इतनी होगी कीमत, अमेजन ने लॉन्च से पहले किया खुलासा

Oneplus 12 Price: अगर आप भी स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस के अगले हैंडसेट वनप्लस 12 को लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल वनप्लस अपने दो नए हैंडसेट भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें Oneplus 12 और Oneplus 12r शमिल है। ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 23 जनवरी को दस्तक देने जा रहे हैं। लेकिन लॉन्च से पहल ही वनप्लस 12 की भारत में कीमत कितनी तय की जाएगी। इसका खुलासा हो चुका है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

भारत में Oneplus 12 की इतनी होगी कीमत, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Oneplus 12 की भारत में कीमत

वनप्लस 12 कीमत को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने गलती लॉन्च से पहले लीक कर दिया है। जिसे फेमस टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। लीक जानकारी के अनुसार इस फोन के 12/256GB वेरिएंट की कीमत देश में 69,999 रुपये तय किया जा सकता है। वहीं टिपस्टर योगेश बरार की मानें तो Oneplus 12R को भारतीय बाजार में 40 से लेकर 42,000 रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ये जानकारी लीक्स के आधार पर है, इसमें बदलाव किए जा सकते है।

Oneplus 12 का कैमरा

वनप्लस 12 को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SOC के साथ पेश कर सकती है। इसमें यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल किए जानें की उम्मीद है, जो 100W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

वनप्लस 12R के स्पेक्स

वनप्लस 12R कंपनी 11R के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगी। इसमें 6.78 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 16MP का फ्रंट में कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 5500mAh की बैटरी से पैक्ड हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus will launch two new smartphones in India on January 23. This includes OnePlus 12 and 12R. Meanwhile, before the launch, Amazon has leaked the price of OnePlus 12.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X