Home
Mobile

OnePlus 12 की भारत में कीमत, ऑफर और सेल डेट का लॉन्च से पहले खुलासा

OnePlus 12: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus आज यानि कि, 23 जनवरी 2024 को भारत समेत ग्लोबल बाजार में अपने OnePlus 12 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। इसके लॉन्च से पहले ही टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसकी कीमत, ऑफर और सेल डेट का खुलासा कर दिया है।

बता दें, अभी कंपनी ने अपने इस आगाम फोन के ऑफिशियल कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है। तो आइए आगे OnePlus 12 सीरीज के सभी लीक डिटेल्स को जानते हैं।

OnePlus 12 की भारत में कीमत, ऑफर और सेल डेट का लॉन्च से पहले खुलासा

OnePlus 12 की संभावित कीमत: लीक जानकरी की मानें को OnePlus 12 के 12GB RAM वेरिएंट की कीमत लगभग 64,999 रुपये भारत में तय की जा सकती है, वहीं 16GB रैम वेरिएंट को कंपनी 69,999 रुपये कीमत में उपलब्ध करा सकती है।

इनकी बिक्री की बात करें तो OnePlus 12 की बिक्री भारत में 30 जनवरी से शुरू की जा सकती है। जबकि OnePlus 12R को फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 12 की भारत में कीमत, ऑफर और सेल डेट का लॉन्च से पहले खुलासा

बता दें, भारतीय बाजार में इसकी कीमतें चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोन से ज्यादा हैं। चीन में OnePlus 12 के 12GB रैम वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग 51,000 रुपये) और 16GB रैम वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग 57,000 रुपये) है।

इसके साथ ही एक दूसरे टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने भी भारत में OnePlus 12 और OnePlus 12R पर कुछ स्पेशल डील्स की जानकारी लीक की है। जिनके अनुसार स्मार्टफोन के साथ नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस के साथ ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट ऑप्शन भी दिया जाएगा।

OnePlus 12 की भारत में कीमत, ऑफर और सेल डेट का लॉन्च से पहले खुलासा

इसके साथ ही पहले 1000 ऑर्डर पर ग्राहकों को गिफ्ट दिया जाएग। इतना ही नहीं टिप्सटर की मानें तो, प्रोटेक्शन प्लान पर 50% तक डिस्काउंट और OnePlus Pad पर 3,000 रुपये डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा।

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस: OnePlus 12 में 6.82 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जो 2K रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz ऑफर करेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करेगा। कंपनी साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट का वादा करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 has a 6.82 inch OLED LTPO display. Along with this, it has a 5000mAh battery and 50 megapixel primary camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X