Home
Mobile

भारत में OnePlus 12 सीरीज की लॉन्‍चिंग का खुलासा, पहले ही जान लें कीमत व फीचर्स

OnePlus 12 Specs: वनप्लस जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। हालांकि लॉन्च से पहले ही अपने कई धांसू फीचर्स के कारण यह फोन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल 4 दिसंबर को वनप्‍लस की 10वीं वर्षगांठ है, इस दौरान कंपनी चीन में बड़े सेलिब्रेशन की तैयारी में है। वहीं रिपोट्स की मानें तो इस दौरान कंपनी अपने अपकमिंग फोन वनप्‍लस 12 पर से पर्दा उठा सकती है। अब इस फोन को लेकर आई नई अपडेट में इसके ग्‍लोबल बाजार में दस्तक देने की जानकारी सामने आई है।

टिप्‍सटर Max Jambor @MaxJmb ने एक्‍स (X) पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्‍ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि, OnePlus 12 5G को कंपनी अगले साल जनवरी में ग्‍लोबल मार्केट्स लॉन्च करेगी। हालांकि अभी भी इसके लॉन्च डेट तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है। इस दौरान टिप्‍सटर ने अपने पोस्‍ट में सीरीज वर्ड का भी जिक्र किया है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि, कंपनी एक से ज्‍यादा मॉडल लॉन्‍च कर सकती है।

OnePlus 12 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 12 में कंपनी 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दे सकती है, जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर संचालित हो सकता है। Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दे सकती है। आपको बता दें, इससे पहले Xiaomi 14 सीरीज और iQOO 12 को इस लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। जिसमें 16GB LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

भारत में OnePlus 12 सीरीज की लॉन्‍चिंग का खुलासा, पहले ही जान लें कीमत

कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, इस फोन का रियर कैमरा सेटअप हाइपरटोन कैमरा ऑप्टिमाइजेशन के साथ LYT-T808 मेन कैमरा सेंसर के जरिए हेडलाइन किया जाएगा। वहीं अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। यूजर को इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5400mAh की बैटरी दे सकती है, जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
In OnePlus 12, the company can provide 6.82 inch BOE X1 OLED display, which will have 2K resolution and 120Hz refresh rate. This phone can operate on ColorOS 14 based on Android 14. Snapdragon can provide 8 Gen 3 chipset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X