Oneplus 12 स्मार्टफोन 3x पेरिस्कोप लेंस, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
OnePlus 12 Price: वनप्लस ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आखिरकार अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को 3x पेरिस्कोप लेंस और अब तक के सबसे फास्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया है। इस फोन का स्क्रीन 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन को रेनवॉटर टच टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है, जो यूजर्स फोन से बारिश में भी स्मूथ टच ऑफर करेगा। तो चलिए आपको आगे वनप्लस 12 की कीमत और फीचर्स से आपको रूबरू करवाते हैं।

OnePlus 12 कीमत
वनप्लस 12 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,299 युआन (लगभग 51,000 रुपये) है। 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 56,500 रुपये) और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरियंट को 4,299 युआन (लगभग 62,500 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। वनप्लस 12 को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी की मानें तो इस डिवाइस को 2024 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 12 में 6.82 इंच 2K रेजॉलूशन डिस्प्ले दी गई है, जिसे BOE के साथ पार्टनरशिप में बनाया किया गया है। इस फोन की स्क्रीन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसके साथ ही इसे स्क्रीन रेनवॉटर टच टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है, जो बारिश में भी यूजर्स फोन को स्मूथ टच रिस्पॉन्स करेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है। जिसमें 16 जीबी तक रैम के साथ 1 टीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14 पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP प्राइमरी Sony LYT-808 कैमरा, 48 मेगापिक्सल Sony IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल OmniVision OV64B कैमरा दिया गया है, जो 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस ऑफर करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








