OnePlus 12 में सोनी का लेटेस्ट LYTIA सेंसर होगा शामिल, जानिए लॉन्च डेट से लेकर कीमत और फीचर्स
OnePlus 12 Camera: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus का अपकमिंग हैंडसेट वनप्लस 12 काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है। लगातार इसकी नई-नई जानकारियां सामने आ रही है। जिससे इसके जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं नई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस आगामी फोन में सोनी का लेटेस्ट LYTIA सेंसर दिया दे सकती है। तो चलिए आपको वनप्लस के इस अपकमिंग हैंडसेट की संभावित कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
सोनी के LYTIA सेंसर से होगा लैस
वनप्लस अपने इस प्रीमियम फोन वनप्लस 12 में सोनी का LYTIA सेंसर दे सकती है। सोनी का यह नया कैमरा एक पिक्सेल-स्टैक्ड सेंसर के साथ आएगा, जिससे यूजर को बेहतरीन पिक्सल क्वालिटी मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी एक स्टैक्ड CMOS सेंसर भी दिया है। जो 2-लेयर ट्रांजिस्टर पिक्सेल टेक्नोलॉजी पर काम करता है। आपको बता दें, इससे पहले इस लेंस का इस्तेमाल वनप्लस ओपन में किया जा चुका है।
इसी बीच चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट ली जीलुईस ने नए फोन के कुछ कैमरा सैंपल्स शेयर किए हैं। उन्होंने तीन फोटोज शेयर किया है। यह तीनों फोटोज एक ही जगह की हैं। जिसे अलग-अलग एंगल से लिया गया है। इसमें से एक को जूम भी किया गया है।

Oneplus 12 के फीचर्स
वनप्लस 12 की सामने आई रिपोर्ट की मानें तो इसमें BOE की 2K इंच X1 ओरिएंटल स्क्रीन दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 2600nits तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इस फोन के डिस्प्ले में यूजर्स को इमेज क्वालिटी इंजन डिस्प्ले P1 चिप भी कंपनी दे सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। जिसे क्रियो सीपीयू और एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा जा सकेगा। इसके साथ ही इसमें 24GB तक रैम और1TB तक स्टोरेज दी जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल , 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी दी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








