oneplus 12 और oneplus 11 की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना
OnePlus 12 vs OnePlus 11: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपने नए सीरीज वनप्लस 12 (OnePlus 12 ) पर से पर्दा उठाने वाली है। इस फोन को कंपनी लेटेस्ट प्रोसेसर , तगड़ा कैमरा सेटअप के साथ कई धांसू फीचर्स के साथ मार्केट में उतारेगी। लीक्स की मानें तो इस फोन को कंपनी वुडन फिनिश वेरिएंट में भी ला सकती है। वहीं वनप्लस 11 को कंपनी ने OLED पैनल, 120hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ लॉ़न्च किया था। आज हम आपको इन दोनों फोन्स की कीमत, स्पेक्स और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने लिए सही स्मार्टफोन ले सकें।
OnePlus 12 vs OnePlus 11 डिस्प्ले
वनप्लस 12 को कंपनी 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले दे सकती है। यह BOE X1 OLED डिस्प्ले बताया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं वनप्लस 11 में 6.7-इंच 2K 120Hz सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है।
OnePlus 12 vs OnePlus 11 प्रोसेसर
वनप्लस 12 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट शामिल किए जाने की उम्मीद है। वहीं वनप्लस 11 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है।

OnePlus 12 vs OnePlus 11 स्टोरेज
वनप्लस 12 में 16GB तक रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। वहीं वनप्लस 11 के बेस वेरियंट को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है।
OnePlus 12 vs OnePlus 11 कैमरा
वनप्लस 12 में फोटोग्राफी के लिए प्राइमरी कैमरा 64MP का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। इसके साथ ही इसमें 48 मेगापिक्सल का IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कंपनी इसमें शामिल कर सकती है। वहीं वनप्लस 11 में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेली लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 सेंसर मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
OnePlus 12 vs OnePlus 11 बैटरी
वनप्लस 12 में 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं -वनप्लस 11 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
OnePlus 12 vs OnePlus 11 कीमत
वनप्लस 12 की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इसके कलर ऑप्शन का खुलासा कंपनी ने पहले ही कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी सफेद, हरे और काले रंग में लॉन्च करेगी। वहीं वनप्लस 11 को कंपनी ने 54,999 रुपये शुरूआती कीमत में लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications








