Home
Mobile

वनप्लस का फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 जनवरी में होगा लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल्स

Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप फोन Oneplus 12 को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस फोन के अब तक कई लीक और रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं, जिससे इस अपकमिंग फोन के खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। वहीं नई रिपोर्ट की मानें तो इस फोन को कंपनी अगले साल की शुरूआत जनवरी 2024 में लॉन्च करने जा रही है। तो आइए आपको वनप्लस 12 की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus 12 के स्पेसिफिकेशंस

Oneplus 12 को X1 ओरिएंटल स्क्रीन के साथ लॉन्च करने के लिए कंपनी ने BOE के साथ साझेदारी की है। वहीं अब तक सामने आई रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस 12 को 6.7-इंच डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। अपने इस फ्लैगशिप फोन के डिस्प्ले में कंपनी 1,440 x 3,168 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 2,600 nits तक पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। आपको बता दें, इसकी ब्राइटनेस और कलर एक्युरेसी के लिए DisplayMate ने से इस फोन को A+ सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो आपको इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 64MP लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ अपग्रेड किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें कर्व्ड कॉर्नर मिलने की भी उम्मीद है।

वनप्लस का फ्लैगशिप फोन  OnePlus 12 जनवरी में होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

इसके साथ ही इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 शामिल किया जाएगा। जिसके साथ 24 GB तक रैम और 1TB तक का स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसे हैसलब्लैड के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें Sony LYT 808 सेंसर दिया जा सकता है। जिसे इससे पहले वनप्लस के फोल्डेबल फोन OnePlus Open में दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की अपग्रेटेड बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12 can be launched in January 2024. This device has X1 Oriental BOE screen and peak brightness of 2600nits. OnePlus 12 will come with a 64MP telephoto camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X