Home
Mobile

पावरफुल फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगा OnePlus 12 , सामने आए स्पेसिफिकेशन्स, यहां जानिए पूरी डिटेल

पावरफुल फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगा OnePlus 12 ,जानिए पूरी डिटेल

Oneplus 12 Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने नए हैंडसेट OnePlus 12 को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। यह अपकमिंग फोन दिसंबर तक चीनी बाजारों में दस्तक दे सकता है। जिसके बाद इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। टिपस्टर योगेश बरार ने इस अपकमिंग हैंडसेट Oneplus 12 की डिटेल्स अपने ट्विटर अकाउंट के पर शेयर किए हैं। तो आइए आपको सामने आई इस फोन की जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Oneplus 12 की सामने आई जानकारी

टिपस्टर योगेश बरार की मानें तो, Oneplus 12 को कंपनी अपने इस नए फोन को 6.7 इंच QHD OLED पैनल डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट यसपोर्ट के साआ आ रहा है। Oneplus 12 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SM8650 चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है, जो सबसे बड़ा अपडेट होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। यह एडवांस सोनी IMX890 सेंसर के साथ आ सकता है। मुख्य कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल सकता है। इसके अलावा एक 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम कैमरा दिया जाएगा, जिससे यूजर्स दूर से भी शानदार शॉट्स कैप्चर कर पाएंगे। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 100 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी मिल रही है। वहीं कंपनी ने Oneplus 11 को स्नैपड्रैगन 8th जनरेशन 2 चिपसेट का सपोर्ट के साथ पेश किया है। जिसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल के तीसरा कैमरा दे रही है।

पावरफुल फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगा OnePlus 12 ,जानिए पूरी डिटेल

Oneplus 12 स्मार्टफोन की संभावित कीमत

Oneplus 12 हैंडसेट को अपडेट प्रोसेसर और कैमरा के साथ पेश किया जा रहा है। जिसके कारण इस फोन की कीमत में भी उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में Oneplus 12 स्मार्टफोन को कंपनी 60,000 रुपये से ज्यादे कीमत के साथ इसे पेश कर सकती है। वहीं Oneplus 11 को कंपनी ने दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 56,999 रुपये रखी थी। Oneplus 12 के लॉन्च होने के बाद आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर और वनप्लस के आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone maker company can launch its handset Oneplus 12 in the coming days. Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SM8650 chipset can be supported in Oneplus 12, which will be a big update.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X