Home
Mobile

Oneplus 12 की डिस्प्ले डिटेल्स आई सामने, जानें कीमत, फीचर से लेकर लॉन्च डेट

Oneplus 12 launch date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही अपना नया हैंडसेट वनप्लस 12 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। अब तक इस फोन को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फिलहाल वनप्लस 12 के डिस्प्ले डिटेल्स की जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार इस अपकमिंग फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और Display P1 के साथ लाया जा सकता है। कंपनी ने इस नए डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में बताते हुए इस आगामी फोन की झलक दिखाई है। आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus 12 में मिलेगा पंच होल डिस्प्ले और पतला बेजेल्स

कंपनी अपने इस हैंडसेट Oneplus 12 को पंच होल डिस्प्ले और पतले बेजेल्स के साथ लॉन्च करेगी। इस डिवाइस को ओरिएंटल स्क्रीन के साथ लाया जाएगा। अपने इस आगामी हैंडसेट को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, नई टेक्नोलॉजी के कारण इस डिवाइस बेहतरीन इमेज ज्यादा ब्राइटनेस के साथ दिखाएगा। इसके साथ ही इसमें बैटरी की खपत भी कम होगी।

Oneplus 12 के स्पेक्स की बात की जाए तो इसमें 6.7 इंच की एलटीपीओ स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी की मानें तो इसकी डिस्प्ले अन्य फोन्स की तुलना में दोगुना चलेगी। साथ ही ये आंखो के लिए मोस्ट ऑय कंफर्ट ऑफर करेगा। जिससे की फोन को चलाते समय आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें, वनप्लस 12 की डिस्प्ले को डिस्प्लेमेट से A+ सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है, यानि कि, ये बाजार में सबसे अच्छे डिस्प्ले में से एक होने वाला है। इसके साथ ही इसमें क्वालकॉम का नया प्रोसेसर शामिल किया जाएगा। नया चिपसेट यूजर को फोन में AI फीचर्स भी देगा।

Oneplus 12 की डिस्प्ले डिटेल्स आई सामने, जानें कीमत और फीचर

Oneplus 12 लॉन्च डेट

Oneplus 12 के लॉन्च डेट की बात करें तो इसे कंपनी इस साल के आखिर या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का ऑफिशियली खुलासा नहीं किया है।

OnePlus Open खरीदने के लिए उपलब्ध

OnePlus Open की 27 अक्टूबर से भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इसके 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। जिसे कंपनी ने एमराल्ड डस्क और वोयाजर ब्लैक दो करल ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जबकि फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली सेल शुक्रवार (27 अक्टूबर) से शुरू कर दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In OnePlus 12, the company will use Oppo's first generation display chip, Display P1 and you will get to see Qualcomm's latest processor in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X