भारत में आज से शुरू होगी OnePlus 12R के 8GB/ 256GB वेरिएंट की सेल, जानें कीमत व ऑफर डिटेल
OnePlus 12R: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oneplus ने अभी कुछ महीने पहले ही OnePlus 12R को भारत में लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया था।
इसके बाद ब्रांड ने हाल ही में, वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन को भी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। और अब OnePlus 12R 5G को एक नए वेरिएंट में लाया जा रहा है।

जी हां, वनप्लस 12R को कंपनी ने नया वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है। आपको बता दें, इससे पहले वनप्लस 12R को 8GB/128GB और 16GB/256GB वेरिएंट में पेश किया गया था। तो चलिए आपको इस नए वेरिएंट की कीमत व उपलब्धता के बारे में डिटेल बताते हैं।
OnePlus 12R की कीमत, ऑफर व उपलब्धता: OnePlus 12R के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से OnePlus.in, Amazon, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और अन्य ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स के जरिए शुरू की जाएगी।

वहीं भारत में इसके बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए आपको 42,999 रुपये और 16GB + 256GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 45,999 रुपये है।
अगर ग्राहक वनप्लस 12आर की खरीदारी ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और वनकार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो वह 1,000 रुपये तक के इंस्टेंट बैंक ऑफर का लाभ उठा सकता है। इसके साथ ही ग्राहकों को 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है। वनप्लस 12R 5G के साथ बड्स Z2 ईयरफोन की एक जोड़ी भी फ्री दी जा रही है।

OnePlus 12R स्पेसिफिकेशन: वनप्लस 12आर में आपको 120 हर्टज रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच की कर्व्ड एज एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक होगी।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया गया है, जिसे LPDDR5x रैम, UFS 3.1 / UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50MP Sony IMX890 + 8UW+2MP मैक्रो लेंस से लैस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W की चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,500 mAh की बैटरी शामिल की है। वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें NFC, IP65 रेटिंग, डुअल स्पीकर्स, IR ब्लास्टर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








