Home
Mobile

OnePlus 12R का स्पेशल एडिशन आज भारत में होगा लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल

Oneplus आज यानी 28 फरवरी को Oneplus 12R जेनशिन इम्पैक्ट एडीशन पर से पर्दा उठाने जा रहा है। स्मार्टफोन वनप्लस 12आर पर आधारित एक खास एडीशन है, जिसे पिछले महीने वनप्लस 12 के साथ अनाउंस किया गया था।

आपको बता दें, OnePlus ने OnePlus 12R Genshin Impact मॉडल को लॉन्‍च करने का ऐलान हाल में किया था। यह वनप्लस का एक स्‍पेशल एडिशन डिवाइस होगा।

OnePlus 12R का स्पेशल एडिशन आज भारत में होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

खास बाता यह है कि इस फोन के रीब्रैंडेड वर्जन OnePlus Ace 3 गेनशिन इम्पैक्ट को चीन में पहले ही पेश कर दिया गया है। इससे OnePlus 12R के डिजाइन का भी पता चल गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो गेनशिन इम्पैक्ट एक एक्शन रोल प्लेइंग गेम है। जिसे मिहोयो (Mihoyo) ने डेवलप किया था और 2020 में रिलीज किया गया था।

OnePlus 12R का स्पेशल एडिशन आज भारत में होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

यह गेम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के अलावा प्लेस्टेशन 4, एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज पर खेला जा सकता है। कंपनी इसी गेम थीम पर अपने नए OnePlus 12R को लॉन्‍च करेगी।

वहीं गिजमोचाइना रिपोर्ट के अनुसार OnePlus Ace 3 गेनशिन इम्पैक्ट को भी इस गेम लवर्स के लिए ही तैयार किया गया है। इस लिमिटेड मॉडल को फ्रॉस्टेड पर्पल ग्‍लास बैक के साथ डिजाइन किया गया है।

OnePlus 12R का स्पेशल एडिशन आज भारत में होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

कंपनी ने बैक साइड में गेम की थीम्‍स को भी इसमें ऐड किया है। वनप्‍लस का इसे लेकर दावा है कि, Ace 3 गेनशिन इम्पैक्ट मॉडल की बहुत डिमांड होगी। बता दें, इस डिवाइस के कलर वेरिएंट को इलेक्‍ट्रो पर्पल नाम दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इसे समान फीचर्स के साथ ही लाया जा सकता है। गौतलब है कि, OnePlus 12R में 6.78 इंच एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस डिवाइस को स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जिसे पावर देने के लिए 5,500mAh की एक बड़ी बैटरी से लैस किया गया है, जो 100W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसके साथ ही वनप्लस मुफ्त वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन डिवाइस जीतने का भी मौका भी दे रहा है। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, कैसे आप इसे बिल्कुल मुफ्त पा सकते हैं।

ऐसे पा सकते हैं वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडीशन: वनप्लस इंडिया ने वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडीशन के लिए एक माइक्रोसाइट तैयार की है। जिसे प्रतियोगिता को "वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन नोटिफाई मी टू विन कॉन्टेस्ट" नाम दिया गया है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागी को ब्रांड की ऑफिशियली वेबसाइट पर जाना होगा और 'नोटिफाई मी' विकल्प पर क्लिक करना होगा। प्रतियोगिता अवधि के दौरान 'नोटिफाई मी' पर क्लिक करने वाले प्रतिभागियों को वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन फोन जीतने का मौका मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus is going to launch a special edition of its OnePlus 12R smartphone in India today, which is inspired by Genshin Impact.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X