OnePlus 12R की सेल आज से शुरू, इन ऑफर्स के साथ खरीदें फोन, जानें कीमत
OnePlus 12R Sale: हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 12आर (OnePlus 12R) स्मार्टफोन की आज से यानि 6 फरवरी दोपहर 12 बजे से सेल शुरू होने जा रही है। जिसमें ग्राहक इस फोन को कई ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।
बता दें, बिक्री के लिए यह फोन केवल वनप्लस इंडिया वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर ही उपलब्ध होगा। सेल में OnePlus 12R स्मार्टफोन को खरीदने पर यूजर्स को अमेजन की तरफ से बैंक ऑफर के साथ ही अन्य बेनिफिट्स का भी लाभ ऑफर किया जा रहा है।

इस ऑफर्स के तहत ग्राहक वनप्लस के इस स्मार्टफोन को कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकेंगे। तो चलिए आपको आगे इन ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus 12R की कीमत- OnePlus 12R स्मार्टफोन को कंपनी ने दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये है।

OnePlus 12R ऑफर्स- अगर ग्राहक OnePlus 12R स्मार्टफोन खरीदने के लिए ICICI क्रेडिट कार्ड या फिर OneCard से इसका भुगतान करता है, तो वह 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकेगा।
साथ ही OnePlus 12R की खरीदारी पर कस्टमर 2,250 रुपये तक के जियो प्लस लाभ भी ले सकता है, जिसमें 599 रुपये के पोस्टपेड प्लान पर 150 रुपये प्रति बिलिंग साइकिल की छूट जैसे बेनेफिट्स शामिल हैं।

इसके साथ ही जो ग्राहक फोन की सेल शुरू होने के पहले 12 घंटों के अंदर इसे ऑर्डर करते हैं, तो उन्हें एक OnePlus Buds Z2 भी इसके साथ मिलेगा। जिसकी कीमत 4,999 रुपये है। हालांकि वनप्लस के पास फोन के साथ देने के लिए Buds Z2 की संख्या सीमित है, इसलिए हो सकता है कि, पहले 24 घंटों में इसे खरीदने वाले ग्राहकों को भी इस ऑफर का लाभ ना मिल पाए।
वहीं वनप्लस इंडिया वेबसाइट की मानें तो ग्राहकों को वनप्लस 12आर को लिंक करके आरसीसी लिंक्ड डिवाइस बेनेफिट्स में वनप्लस ऑडियो के लिए 1,200 रुपये तक और वनप्लस पैड के लिए 3,000 रुपये तक का कूपन भी ऑफर किया जाएगा।
वनप्लस अपने ग्राहकों को इसकी खरीद पर प्रोटेक्शन प्लान पर 50% की छूट भी दे रही है। इसके साथ ही वनप्लस 12आप खरीदने वाले ग्राहकों को गूगल वन का छह महीने का सब्सक्रिप्शन और यूट्यूब प्रीमियम का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








