Home
Mobile

OnePlus 12R भारत में Oneplus 12 के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल

OnePlus Upcoming Smartphone: अगर आप भी वनप्लस लवर हैं , तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए दो नए हैंडसेट लॉन्च करने जा रही है। जिसे Oneplus 12 और Oneplus 12R के नाम से जाना जाएगा। वनप्लस12 और वनप्लस 12R की देश में लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। वनप्लस 12 आर को वनप्लस 11आर का सक्सेसर मान जा रहा है, इसे Oneplus Ace 3 का रीब्रांडेड भी कहा जा रहा है, जिसे अगले महीने 4 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। तो आइए आपको आगे इन स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग से लेकर इनकी खूबियों और कीमत से रूबरू करवाते हैं।

OnePlus 12R भारत में Oneplus 12 के साथ होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

Oneplus 12 और 12R की लॉन्चिंग व कलर ऑप्शन

कंपनी ने अपने इन फोन्स के लॉन्च डेट का खुलासा आखिरकार कर दिया है। जिनके अनुसार इसे 23 जनवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 12R भारत के साथ-साथ अमेरिका और यूरोप में भी पेश किए जाएगें। बता दें, इससे पहले 'R' वाले वनप्लस स्मार्टफोन केवल भारत में पेश किए जाते थे। कंपनी Ace 3 को चीनी बाजार में सैंड गोल्ड कलर में भी उपलब्ध कराएगा। जिसे ग्लोबल मार्केट में नहीं लाया जा रहा है अन्य बाजारों में OnePlus 12R को आयरन ग्रे और कूल ब्लू दो विकल्पों में लाया जाएगा।

OnePlus 12R के स्पेक्स

वनप्लस 12R को कर्व्ड किनारों वाले 6.78 इंच के ओलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिज़ॉल्यूशन दिया जाएगा। प्रोसेसर की बात करें तो 12R को Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। जिसमें 8GB या 16GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन दिए जाएंगे। यह फोन लेटेस्ट OxygenOS 14 के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल (Sony IMX890, OIS) के साथ, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,500mAh की एक बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

वहीं इसके कीमत की बात करें तो फेमस टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार इसकी कीमत 40,000 रुपये से लेकर 42,000 रूपये के बीच तय किए जाने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12R Lauch Date: The company has finally revealed the launch date. This phone will come with OnePlus 12 all over the world on January 23. Let us tell you that this is the new incarnation of OnePlus Ace 3.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X