जल्द Sunset Dune कलर में नजर आएगा OnePlus 12R स्मार्टफोन, तीसरा कलर लाने की प्लानिंग में OnePlus
OnePlus अपने भारत के ग्राहकों के लिए OnePlus 12R स्मार्टफोन को एक नए कलर ऑप्शन में पेश करने की योजना बना रहा है। बता दें कि कंपनी अपने इस फैमस स्मार्टफोन को Sunset Dune कलर में पेश करने जा रही है।
फिलहाल OnePlus का यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन कूल ब्लू और आइरन ग्रे कलर में आता है। लेकिन तीसरे कलर के मार्केट में आने के बाद इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहक के पास 3 कलर ऑप्शन की उपलब्धता होगी।

OnePlus ने शेयर किया फोन का नया पोस्ट
OnePlus 12R स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने फोन को नए कलर में शो किया है। कंपनी का कहना है कि जब एक्सीलेंस को एलिगेंस के साथ सावधानी से मिलाया जाता है, तो क्या होता है? कंपनी ने OnePlus 12R फोन को रोज गोल्ड कैमरा आईलैंड के साथ शोकेस किया है।
OnePlus 12R की कीमत
OnePlus 12R की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। आप इसके 8GB+128GB वेरिएंट को 39,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है और इसके 16GB+256GB वेरिएंट को आप 45,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
OnePlus 12R की खासियत
OnePlus 12R को कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 Mobile Platform के साथ लाती है। बात करें इस फोन की डिस्प्ले की तो इसमें 6.78 इंच LTPO4.0 के साथ AMOLED ProXDR डिस्प्ले दी गई है। इसकी डिस्प्ले 2780 x 1264 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है।
OnePlus 12R स्टोरेज
OnePlus 12R को कंपनी ने 3 वेरिएंट में पेश किया है। फोन 8GB+128GB, 8GB+256GB और 16GB+256GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं इस फोन का 8GB/16GB वेरिएंट LPDDR5X रैम और 128GB/256GB वेरिएंट UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
OnePlus 12R का कैमरा
कंपनी ने फोन को 50MP Sony IMX890, 8MP Ultra-Wide Camera और 2MP मैक्रो लेंस के साथ लॉन्च किया है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus 12R का ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus 12R फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड OxygenOS 14.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।


Click it and Unblock the Notifications








