Home
Mobile

OnePlus 12R स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ जल्द होगा लॉन्च, कीमत भी लीक, यहां जानें सबकुछ

OnePlus 12R Price: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपने हैंडसेट OnePlus 12R को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन की एंट्री अगले साल 2024 तक होने की उम्मीद है। हालांकि इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके स्पेक्स सामने आ चुके हैं। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, OnePlus 12R स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है। तो चलिए आपको इस फोन के लीक स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 12R की कीमत

वनप्लस OnePlus 12R को मिड-रेंज के साथ ला सकता है। कंपनी इसे 50,000 रुपये से कम कीमत में पेश कर सकती है। आपको बता दें, OnePlus 11R की कीमत 39,999 रुपये से लेकर 44,999 रुपये से बीच है। वहीं हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, इस फोन की एंट्री 2024 में हो सकती है।

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि, OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन का खुलासा लॉन्च से पहले हो चुका है। इस अपकमिंग फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इसे Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस कर सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑक्सिजन OS पर चलेगा। इससे पहले की लीक की मानें तो वनप्लस 12R 5G को 6.7-इंच फुल-HD+ OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 1240×2772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वनप्लस 12R 5G हाई-एंड ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 740 जीपीयू का उपयोग करेगा, जो गेमर्स को काफी पसंद आ सकता है।

OnePlus 12R स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ जल्द होगा लॉन्च, कीमत लीक

इसके अलावा फोन में 16 GB LPPDR5 रैम और 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज होने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5500mAh की बैटरी देगी जो 100W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी-सी पोर्ट और एनएफसी जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 12R may be launched soon. But its specs have been leaked even before launch. Which has revealed that OnePlus 12R will be launched with Snapdragon 8 Gen 2 SoC.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X