Home
Mobile

OnePlus 12R को Amazon के जरिए किया जाएगा सेल, जाने फीचर

OnePlus 12R 23 जनवरी को भारत में डेब्यू करने के लिए तैयार है और कंपनी का अपकिंग स्मार्टफोन अब Amazon पर देखा गया है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए से उपलब्ध होगा। हैंडसेट को भारत और ग्लोबल मार्केट में वनप्लस ऐस 3 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जो गुरुवार को चीन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 6.78-इंच AMOLED स्क्रीन और 100W SuperVOOC के सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी के साथ पेश कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह चार्जिंग 27 मिनट में फोन को 100 फीसदी तक चार्ज कर देगी।

OnePlus 12R को Amazon के जरिए किया जाएगा सेल, जाने फीचर

कंपनी के फ्लैगशिप वनप्लस 12 हैंडसेट के साथ वनप्लस 12आर के भारत में लॉन्च होने में केवल कुछ हफ्ते ही बचे हैं, ऐसे में वनप्लस 12आर के लिए एक बेसिक लैंडिंग पेज अमेजन पर लाइव है। इमेज में वनप्लस 12आर की 23 जनवरी की लॉन्च डेट का उल्लेख है और हैंडसेट को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शनो में दिखाया गया है। लैंडिंग पेज फिलहाल स्मार्टफोन से संबंधित किसी अन्य डिटेल का खुलासा नहीं करता है।

OnePlus 12R स्पेसिफिकेशंस

अब जब वनप्लस ऐस 3 को चीन में लॉन्च किया गया है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि OnePlus 12R अपने समान स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। वनप्लस 12आर में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप होने की उम्मीद है, जिसे 16GB तक LPDDR5x रैम के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट में 6.78-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन होगी जिसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी।

कैमरा

OnePlus 12R में f/1.8 अपर्चर और ओआईएस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होने की उम्मीद है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉल करने के लिए f/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है।

बैटरी

चीन में, वनप्लस ऐस 3 1TB तक UFFFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन प्रोवाइट करता है। वनप्लस 12R में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर 100W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। हम 23 जनवरी को अपकमिंग 'स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ' लॉन्च इवेंट से पहले वनप्लस 12आर स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानने की उम्मीद कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The handset will be launched in India and global markets as a rebranded version of the OnePlus Ace 3, which debuted in China on Thursday, with a Snapdragon 8 Gen 2 chipset, a 6.78-inch AMOLED screen, and a 5,500mAh battery with support for 100W SuperVOOC Was.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X