Oneplus 13 और 13R के कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oneplus ने हाल ही में चीन में अपना नया फ्लैगशिप Oneplus 13 लॉन्च किया है। जिसे बहुत जल्द इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए जानें की उम्मीद है।
चीन में लॉन्च किए जाने के कारण इसके चीनी वेरिएंट के स्पेक्स और फीचर्स का खुलासा हो चुका है, लेकिन ग्लोबल लॉन्च के लिए कंपनी इसमें नए कलर और स्टोरेज ऑप्शन पेश कर सकती है। जी हां, सामने आई नई लीक में कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है। तो चलिए आपको आगे लेटेस्ट लीक में सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।

Oneplus 13 कलर ऑप्शन व स्टोरेज वेरिएंट्स
टिपस्टर आर्सेन ल्यूपिन की मानें तो Oneplus 13 का ग्लोबल वेरिएंट दो कॉन्फिगरेशन यानी 12GB/256GB और 16GB/512GB स्टोरेज में आएगा। लेकिन, खास बात यह है कि इसके 12GB रैम और 256GB मॉडल को सिंगल ब्लैक एक्लिप्स कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को Midnight Ocean और Arctic Dawn कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Oneplus 13R कलर ऑप्शन व स्टोरेज वेरिएंट्स
अब वनप्लस 13R की बात करें तो इसे कंपनी सिंगल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश करेगी। इस फोन को Nebula Noir और Astral Trail ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
लीक के अनुसार Oneplus 13 और 13R की जल्द ही ग्लोबल बाजार में एंट्री हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी के दोनों फोन्स एक साथ दस्तक देंगे।
Oneplus 13R
वनप्लस 13R चीनी Ace 5 का रिब्रांड होगा, जिसमें BOE का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED फ्लैट डिस्प्ले होगा। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट शामिल कर सकती है, जो LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







