Home
Mobile

OnePlus 13 और 13R भारत में लॉन्च, जानें क्या हैं नए फीचर्स, कीमत और सभी डिटेल्स

OnePlus ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आज अपनी OnePlus 13 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। जिसके तहत OnePlus 13 और OnePlus 13R को पेश किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में दमदार स्नैपड्रेगन 8 एलीट प्रोसेसर, बेहतर वॉटरप्रूफिंग, नया डिजाइन, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और एडवांस कैमरे जैसे कई खास अपग्रेड्स दिए गए हैं।

वनप्लस की नई 13 सीरीज OxygenOS 15 के साथ आती है, जो बेहद हल्की और फ्लैगशिप का अनुभव प्रदान करती है। इसके आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ OnePlus 13 में कई AI फीचर्स भी है। OxygenOS 15 स्टोरेज को इजली ऑप्टिमाइज भी करता है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स की डिटेल बताते हैं।

OnePlus 13 और 13R भारत में लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

OnePlus 13 सीरीज की कीमत

OnePlus 13 के 12GB/ 256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये, 16GB/ 512GB की कीमत 76,999 रुपये और 24GB/1TB की कीमत 89,999 रुपये है। जबकि OnePlus 13R के 12GB/256GB की कीमत 42,999 रुपये और 16GB / 512GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है।

OnePlus 13 में AI फीचर्स है, जो रोजमर्रा के कार्यों को मजेदार बनाता है और प्रोडक्टविटी को बढ़ाता है। Google Gemini के साथ मिलकर यूजर्स शक्तिशाली AI टूल्स के जरिए अपनी सुविधा को और भी बेहतर बना सकते हैं।

OnePlus 13 स्पेक्स

OnePlus 13 5G में 6.82 इंच का 2K+AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। यह फोन BOE X2 डिस्प्ले और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। वनप्लस ने इसे तीन ऑकर्षक कलर Black Eclipse, Arctic Dawn और Midnight Ocean में पेश किया है। फोन में माइक्रो-फाइबर वीगन लेदर और सिल्क ग्लास कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही इसमें अल्ट्रा नैरो माइक्रो आर्क मिडिल फ्रेम और तीन स्टोरेज अलर्ट स्लाइडर भी है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Sony LYT-808 मेन OIS कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा शामिल है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा है। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

OnePlus 13R स्पेक्स

वनप्लस 13R में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा है, जबकि 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है और Google Gemini AI फीचर्स के साथ आता है। OnePlus 13R को Nebula Noir और Astral Trail कलर में पेश किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 and 13R Launched in India, know Price, Specs, sale date and offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X