Home
Mobile

OnePlus 13 और 13R के लॉन्च से पहले भारत में कीमत लीक, जानें डिटेल्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus बहुत जल्द OnePlus 13 और 13R OnePlus 13 को लॉन्च करने जा रही है। जिसका वनप्लस लवर्स को बेसब्री से इंतजार है, हालांकि लॉन्च से पहले ही इन फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत का खुलासा हो चुका है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 13 और 13R OnePlus 13 लॉन्चिंग

वनप्लस अपने प्रीमियम फीचर्स और अपग्रेडेड डिज़ाइन के साथ OnePlus 13 और 13R को भारतीय बाजार में 7 जनवरी को पेश करने वाली है।

 भारत में OnePlus 13 और 13R की कीमत का खुलासा

OnePlus 13 और 13R OnePlus 13 की संभावित कीमत

वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टिपस्टर योगेश बरार की ने इन आगामी फोन्स की की कीमत बता दी है। लेटेस्ट लीक की मानें तो OnePlus 13 की कीमत 67,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

इसे कंपनी 12GB RAM/256GB स्टोरेज, 16GB RAM / 512GB स्टोरेज दो वेरिएंट में पेश कर सकती है। अगर यह लीक सही होता है तो OnePlus 12 की तुलना में इस फोन की कीमत ज्यादा हो सकती है, जिसके 12GB/256GB मॉडल की शुरूआती कीमत 64,999 रुपये थी।

माना जा रहा है कि, oneplus 13R हाल ही में लॉन्च हुए Oneplus Ace 5 का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसकी कीमत 12GB रैम / 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 39,000 रुपये तय की जा सकती है।

वनप्लस 13 लीक स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 13 में 6.82-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और QHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। प्रदर्शन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 32MP AI-एन्हांस्ड फ्रंट कैमरा शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दे सकती है।

OnePlus 13R लीक स्पेसिफिकेशन

OnePlus 13R में 6.78-इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इमसें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,400mAh की बैटरी शामिल होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13 and 13R Price Leaked in India Ahead of Launch, know details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X