OnePlus 13 और OnePlus 13R की भारत लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कीमत व फीचर्स
आखिरकार OnePlus ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, मंगलवार को पुष्टि की कि वह 7 जनवरी को OnePlus 13 सीरीज के लिए एक वैश्विक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा।
इस इवेंट को 'विंटर लॉन्च इवेंट' के नाम ले जाना जाएगा, जहां कंपनी OnePlus 13, OnePlus 13R और अन्य संभावित प्रोडक्ट्स को पेश करेगी। इवेंट को YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा और यह शाम 9:30 बजे IST पर शुरू होगा।

OnePlus 13 जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित है, कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। वहीं OnePlus 13R जो स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आएगा, जो अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो बजट में हाई-परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन ढूंढते हैं।
जैसा कि, वनप्लस ने पहले ही कई स्मार्टफोन्स में Android 15- आधारित OxygenOS 15 अपडेट जारी कर दिया है, इसलिए OnePlus 13 और OnePlus 13R भी नए फीचर्स और AI कैपेसिटी के साथ लॉन्च हो सकते हैं।
वनप्लस13 में कवर्ड स्क्रीन के बजाय 2K रेजॉल्यूशन क्वाड-कवर्ड डिस्प्ले होगा, जबकि वनप्लस 13R में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन फ्लैट पैनल डिस्प्ले होगा।
वनप्लस के ये फोन्स बेहतर डिस्प्ले के साथ आएंगे। वनप्लस 13 में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68/69 रेटिंग जैसी कैपेसिटी है। उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन को किसी भी दूसरे वनप्लस स्मार्टफोन की तुलना में सबसे ज्यादा वर्षों तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा।
ये दोनों आगामी फोन्स 100W फास्ट चार्जिंग के लिए 6,000mAh बैटरी हो सकती है, जबकि 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट केवल OnePlus 13 तक ही सीमित रहेगा।
वहीं अगर कीमत की बात करें तो भारत में वनप्लस 13 के बेस वेरिएंट 12GB/256GB की कीमत 70,000 रुपये से कम से शुरू हो सकती है। इस फोन को देश में तीन कलर ऑप्शन व्हाइट ड्यू डॉन, ओब्सीडियन सीक्रेट रियलम और ब्लूज ऑवर में पेश किए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








